जल्दी और असरदार वेट लॉस के लिए एक बार जरूर ट्राई करें सेब का सिरका, सुबह खाली पेट शहद के साथ सेवन से मिलेगा डबल फायदा

By आजाद खान | Published: March 3, 2022 03:51 PM2022-03-03T15:51:15+5:302022-03-03T16:02:03+5:30

जानकारों का मानना है कि जल्दी वजन घटाने में सेब के सिरके का बड़ा योगदान होता है। इससे शरीर का फिटनेस भी ठीक रहता है।

Try apple vinegar once for quick effective weight loss double benefits consuming with honey morning empty stomach health tips in hindi | जल्दी और असरदार वेट लॉस के लिए एक बार जरूर ट्राई करें सेब का सिरका, सुबह खाली पेट शहद के साथ सेवन से मिलेगा डबल फायदा

जल्दी और असरदार वेट लॉस के लिए एक बार जरूर ट्राई करें सेब का सिरका, सुबह खाली पेट शहद के साथ सेवन से मिलेगा डबल फायदा

Highlightsसेब के सिरके से वजन घटाने में काफी सहायता मिलती है।इसे शहद के साथ इस्तेमाल से असर जल्दी दिखता है।इसे आप खाली पेट सेवन किया कीजिए ताकि आपको इसका ज्यादा फायदा मिले।

Apple Vinegar: लोग वजन कम करने के लिए क्या क्या नहीं करते हैं। कुछ लोग महंगी दवाएं लेते हैं तो कई लोग टोटकों पर भरोसा कर अपने सेहत से खेलवाड़ करते हैं। ऐसे में अगर वेट लॉस करना हो तो कई घरेलु नुस्खे बड़े काम आते हैं। लेकिन जब आपके काम काज को लेकर आपके पास टाइम कम हो तो ऐसे में वजन को कैसे कम किया जाए। इस हालत में सिरका बड़े काम आते हैं। तो आइए आज हम बताते हैं कि वेट लॉस के दौरान कौन सा सिरका बड़ा काम आता है और किस से हम जल्दी से अपना वजन घटा सकते हैं।

ऐसे हालात में सेब के सिरके काफी फायदेमंद होते हैं। ये कम समय में शरीर से मोटापा को दूर कर आपको एक हेल्थी बॉडी देता है। सेब के सिरके के कई लाभ हैं। आइए एक-एक करके इसके फायदे के बारे में जानते हैं। 

सेब के सिरके के फायदे (Apple Vinegar Benefits)

जानकारों की माने तो सेब के सिरके में हर वो जरूरी पोषक तत्व पाए जाते है जिससे शरीर का मोटापा दूर होता है। यह नहीं यह सिरका आपके शरीर के अन्य परेशानियों को भी दूर करता है। आइए सेब के सिरके के बारे में डिटेल में जानते हैं।

1. हमारे शरीर में वेट लॉस बढ़ने का सबसे मुख्य कारण मेटाबॉलिज्म है। मेटाबॉलिज्म के असंतुलन से ही हमारा शरीर वेट लॉस का शिकार होता है। सेब का सिरके मेटाबॉलिज्म को सुधारने में काफी 
मदद करता है। यही कारण है कि डॉकटर हमें इसके इस्तेमाल की सलाह देते हैं। 

2. सेब के सिरके की दूसरी खूबी होती है यह हामारे शरीर में भूख नियंत्रित रखता है जिससे हमें ज्यादा भूख नहीं लगती है। जब हमें ज्यादा भूख नहीं लगती है तो इससे हमारा शरीर फिट रहता है और इससे हमारा मोटापा भी कंट्रोल में रहता है। 

3.  इसके इस्तेमाल से हम अपने शरीर में कैलोरी की मात्रा को कम कर सकते हैं। इसके लिए सेब के सिरके को काफी कारगर माना जाता है। इसलिए इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। 

सेब के सिरके को कैसे करें इस्तेमाल (How To Use Apple Vinegar)

सेब के सिरको को इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसे आप जब चाहे या जहां चाहे काफी सरल तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने का पूरा तरीका नीचे बताया गया है। 

1. इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको एक गिलास पानी में नींबू का रस और सेब के सिरके को मिलाकर दोपहर या रात में सेवन करना चाहिए। जब आप इस प्रक्रिया को कुछ दिन तक फॉलो करेंगे तो इसका असर आपके शरीर में दिखाई देने लगेगा और इससे आपका वजन भी जल्दी कम होगा। इस तरीके से इस्तेमाल करने से आपको ऊर्जा भी मिलेगी। 

2. अगर आप सेब के सिरके को शहद के साथ इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपका वजन जल्दी घटेगा। जानकार कहते हैं कि हर रोज खाली पेट सेब के सिरके का सेवन करने से बढ़ते वजन में काफी राहत मिलती है। आप इसे पानी के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

सेब के सिरके से होने वाले नुकसान (Apple Vinegar Side Effects)

दांतों में परेशानियां और एलर्जी जैसी कुछ इसके नुकसान है जो सेब के सिरके के ज्यादा सेवन से होते हैं। अगर आप ज्यादा सेब के सिरके का इस्तेमाल करते हैं तो इससे ब्लड में पोटेशियम की मात्रा भी गिर सकती है जिससे हमारे मांसपेशियों की समस्याएं हो सकती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: Try apple vinegar once for quick effective weight loss double benefits consuming with honey morning empty stomach health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे