बढ़ती उम्र को कम करने के लिए सुबह खाली पेट पिया कीजिए दूध! शरीर को मिलेंगे कई फायदे, जानें मिल्क सेवन के जरूरी टिप्स

By आजाद खान | Published: July 12, 2023 06:12 PM2023-07-12T18:12:16+5:302023-07-12T18:31:28+5:30

जानकारों की अगर माने तो दूध को नमक, दही, गुड़, खट्टे फल, मछली, अंडे, मांस, कुलथी दाल, मूली और पत्तेदार सब्जियों के साथ सेवन नहीं करना चाहिए।

To reduce aging drink milk an empty stomach in the morning body will get many benefits know important tips | बढ़ती उम्र को कम करने के लिए सुबह खाली पेट पिया कीजिए दूध! शरीर को मिलेंगे कई फायदे, जानें मिल्क सेवन के जरूरी टिप्स

फोटो सोर्स: WikiMedia Commons- (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Glass_of_milk.jpg)

Highlightsशरीर के लिए दूध बहुत ही लाभकारी होता है। ऐसे में इसे किसी भी समय पीया जा सकता है। लेकिन सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर को बहुत लाभ मिलता है।

Diet Tips:  आयुर्वेद की अगर मानेंगे तो दूध एक बहुत ही पौष्टिक आहार है और जानकार इसे हर रोज सेवन करने की सलाह देते है। दूध भारी और पौष्टिक होता है और ये वात और पित्त दोषों को संतुलित भी करने के लिए जाना जाता है। लेकिन जानकार इसे अधिक मात्रा में सेवन करने से परहेज करने की सलाह देते है औक कहते है कि ऐसा करने से आपको कफ भी हो सकता है। 

ऐसे में जब दूध इतना पौष्टिक है तो अब यह सवाल उठता है कि ऐसा कौन सा समय है जिस समय दूध का सेवन किया जाए तो इससे शरीर को फायदे मिल सकते हैं। वैसे तो आप दूध को कभी भी पी सकते है लेकिन कुछ खास समय में इसके सेवन से शरीर को दोगुना लाभ मिलता है। ऐसे में आइए जानते है कि दूध को किस समय लेने से क्या लाभ मिलता है और इसे कब सेवन नहीं करना चाहिए। 

किस समय लेने से क्या मिलता है फायदा

आयुर्वेद के अनुसार, दूध को पीने से पहले इसे अच्छी तरह से उबालना चाहिए। इसके अलावा दूध को सुबह, शाम और दोपहर में लिया जा सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक, सुबह खाली पेट दूध पीना सेहत के लिए सही माना जाता है। सुबह खाली पेट दूध पौष्टिक और अग्नि शामक होता है। यही नहीं यह एंटी-एजिंग सप्लीमेंट के रूप में भी काम करता है।

आप इसे दोपहर में भी ले सकते है और इस समय इसे लेने से ये आपके कफ और पित्त दोषों को संतुलित करता है। यही नहीं रात में दूध को लेने के कुछ और ही फायदे हैं। रात में दूध का सेवन करने से रात में नींद अच्छी आती है और इससे थके हुए और कमजोर लोगों को भी मदद मिलती है। 

इन चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए दूध

जानकारों की अगर माने तो दूध को आप मिश्री, किशमिश, मीठे पके आम, ब्राउन शुगर, चावल, जई, घी, मसाले जैसे शंटी/सूखी अदरक, लहसुन और खजूर के साथ पी सकते है। इससे सेहत को कोई नुकसान नहीं होगा। यही नहीं आप नमक, दही, गुड़, खट्टे फल, मछली, अंडे, मांस, कुलथी दाल, मूली और पत्तेदार सब्जियों के साथ इसका सेवन करने से आप बचा कीजिए। 

यदि आपको सर्दी और खांसी, छाती का तीव्र संक्रमण या उच्च तापमान, कफ असामान्यताएं, भारीपन या सूजन और खराब पाचन के साथ चयापचय संबंधी विकार हैं तो ऐसे में आपको दूध पीने से बचना चाहिए।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

Web Title: To reduce aging drink milk an empty stomach in the morning body will get many benefits know important tips

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे