लाइव न्यूज़ :

पीले दांतों को सफेद करने के 3 तरीके

By उस्मान | Updated: May 3, 2018 13:12 IST

अगर आपने पिछले 3-6 महीनों से अपने दांतों की सफाई नहीं कराई है, तो आपके शरीर के बाकी हिस्सों में इन्फेक्शन फैल सकता है।

Open in App

सुंदरता केवल चेहरे से नहीं होती बल्‍कि अगर आपके दांत साफ ना हो तो भी आप दूसरों के सामने हंसी का पात्र बनते हैं। अधिकतर लोग चेहरे की खूबसूरती पर बहुत ध्यान देते हैं, लेकिन समय रहते दांतों की खूबसूरती पर ध्यान नहीं देते। पीले दांत सफेद करने के लिए आजकल बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स मिलते हैं। यह उत्पाद आपके दांतों को मोती जैसे चमकदार बनाने का वादा करते हैं। सही ढंग से केयर न करने या मैल जमने के कारण दांत पीले हो जाते हैं। इसके अलावा, खाने की कुछ चीजों के लगातार उपयोग, बढ़ती उम्र या अधिक दवाइयों के सेवन से भी दांत पीले हो सकते हैं। ऐसे में, जब दांत बहुत अधिक पीले या बदरंग हो जाते हैं, तो ये अच्छा नहीं लगता। 

अगर आपने पिछले 3-6 महीनों से अपने दांतों की सफाई नहीं कराई है, तो आपके शरीर के बाकी हिस्सों में इन्फेक्शन फैल सकता है। इसलिए आपको नियमित रूप से अपने दांतों की सफाई करानी चाहिए, ताकि आपको दांत और मसूड़ों से जुड़े रोगों से बचने में मदद मिल सके। डेंटिस्ट शैलजा एस प्रसाद आपको कुछ ऐसी बातें बता रही हैं जिनके जरिए आपके दांत सफेद और चमकदार बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- दांत के दर्द से तुरंत राहत दिलाते हैं ये 7 तरीके 

1) रोजाना ब्रश के साथ फ्लोसिंग करें

आपको रोजाना पांच मिनट टूथब्रश और डेंटल फ्लॉस करना चाहिए। रोजाना ब्रश करने और फ्लोसिंग करने से आपके मुंह से बैक्टीरिया और शुगर कि सफाई होती है और आपको टूथ डिके यानि दंत क्षय को रोकने में मदद मिलती है। 

2) डेंटिस्ट के पास जाएं

आप रोजाना ब्रश तो कर सकते हैं लेकिन कुछ चीजों की देखरेख आपके बस की बात नहीं है। उदहारण के लिए मसूड़ों के नीचे की सफाई, मैल और अन्य डेंटल प्रॉब्लम्स। इसलिए नियमित रूप से डेंटिस्ट से मिलते रहने से आपको सभी तरह की डेंटल प्रॉब्लम्स से बचने में मदद मिलती है।  

यह भी पढ़ें- दांत दर्द, कैविटी, पीलापन, सांस की बदबू से बचने के उपाय

3) इलाज में ना करें देरी

अधिकतर लोग डेंटिस्ट के पास तब ही जाते हैं, जब समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आपको किसी भी तरह की परेशानी महसूस हो रही है, तो आपको समय रहते डेंटिस्ट के पास जाना चाहिए। इसके लिए आप कोई एक तारीख तय कर लीजिए ताकि आपको याद रहे।

(फोटो- पिक्साबे)  

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब