लाइव न्यूज़ :

कमजोर दिल वाले हो जाए सावधान, अगर हुआ हार्ट हेल्थ खराब तो दिमाग भी हो जाएगा बुढ़ा, स्टडी में खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2022 16:30 IST

जानकारों की माने तो बढ़ती उम्र के साथ हमारा दिमाग भी बढ़ता है। लेकिन अगर आपकी हार्ट हेल्थ खराब है तो समय से पहले आपका दिमाग बूढ़ा हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिमाग को लेकर एक नया स्टडी सामने आया है। इस स्टडी में यह कहा गया है कि बढ़ती उम्र के साथ दिमाग भी कमजोर होता है। इसके पीछे कई कारण बताए गए है।

Health Tips in Hindi: उम्र के साथ जिस तरीके से हमारा शरीर कमजोर व बुढ़ा होता है, उसी तरीके से हमारा दिमाग भी बुढ़ा होता है। लेकिन कुछ लोगों का समय से पहले दिमाग कमजोर हो जाता है। इस तरीके से आपके दिमाग के कमजोर होने के पीछे कई कारण हो सकते है। 

मेंटल हेल्थ इश्यू, गंभीर बीमारियां और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल जैसे कुछ कारण है जिससे समय से पहले आपका दिमाग बुढ़ा हो जाता है। यही नहीं हाल के एक स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि  खराब हार्ट हेल्थ या दिल की बीमारी के कारण भी आपका दिमाग समय से पहले बूढ़ा हो सकता है। 

आपको बता दें कि कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ और ब्रेन की एजिंग प्रोसेस में सीधा कनेक्शन होता है। ऐसे में हम अपने दिल का ख्याल रख कर अपने दिमाग को भी फिट रख सकते है। तो ऐसे में इस नए स्टडी में क्या नया खुलासा हुआ है और इससे हमारे हेल्थ पर क्या असर पड़ेगा, आइए जानने की कोशिश करते है। 

क्या हुआ खुलासा

मेडिकल न्यूज टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में एक स्टीडी की गई है जिसमें 456 लोगों के डेटा को शामिल किया गया था। ये लोग 1946 के एक ही सप्ताह में पैदा हुए थे। इन लोगों के पैदा होने के बाद 24 अलग-अलग आकलन किए थे और इसके बाद फाइनल रिपोर्ट निकाला गया है। 

इस स्टडी में यह पाया गया है कि ब्रेन प्रीडिक्टेड एज डिफरेंस (brain PAD) कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ और न्यूरोडीजेनरेशन के साथ सीधा कनेक्शन होता है। यही नहीं इसमें यह भी पाया गया है कि ब्रेन की एज हाई हार्ट रिस्क और पुअर कॉग्निटिव परफॉर्मेंस से जुड़ी हुई थी। 

ऐसे में हमारे दिमाग की उम्र न्यूरोफिलामेंट लाइट प्रोटीन (NFL) से जुड़ी हुई थी, इसका भी स्टडी में खुलासा हुआ है। जो लोग फिट है उनमें भी बढ़ते उम्र में एनएफएल का स्तर बढ़ता है जिससे उनका नर्व डैमेज होता है। 

दिल के कारण दिमाग भी होता है प्रभावित

इस स्टडी के खुलासे के बाद यह कहा जा सकता है कि जिन लोगों का दिल कमजोर व बुढ़ा होता है, उनका दिमाग भी कमजोर होने लगता है। यही नहीं शरीर में सही मात्रा में ऑक्सिजनेटेड ब्लड न पहुंचने के कारण भी आप में कई बीमारियों का खतरा बनने लगता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :Mental Healthहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब