लाइव न्यूज़ :

Cashew Milk: वजन घटाकर आंखों को फायदा पहुंचाता है ये 'काजू वाला दूध', जानें शरीर के और किन परेशानियों को दूर करता है यह मिल्क

By आजाद खान | Updated: March 26, 2023 19:19 IST

जानकारों की माने तो काजू वाले दूध से शरीर को बहुत ही लाभ मिलता है। इससे आपका वजन तो कम होता ही है, इससे आपका आंख भी ठीक रहता है। यही नहीं यह आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।

Open in App
ठळक मुद्देआमतौर दूध हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन इस दूध में अगर काजू मिला लिया जाए तो इसका फायदा और भी बढ़ जाता है। काजू और दूध का कांबिनेशन काफी बेहतर है और इससे शरीर को जबरदस्त फायदा मिलता है।

Cashew Milk Health Benefits: शरीर के लिए दूध काफी लाभदायक होता है और इससे हमें न केवल एनर्जी मिलता है बल्कि इससे हमारा बॉडी भी ग्रो होता है। लेकिन क्या आप जानते है कि इस दूध में काजू मिला देने से इससे शरीर को दोगुना फायदा होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि काजू वाले दूध के कई स्वास्थ लाभ होते है और इससे बीमारियों की भी रोकथाम होती है। 

ऐसे काजू वाला दूध एक मलाईदार और पौष्टिक वाला दूध होता है जिससे शरीर को भरपूर ताकत मिलती है। यही नहीं इसमें कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स पाए जाते है जो आपको और आपके बॉडी को फिट रखने में आपकी मदद करते है। ऐसे में अगर आप काजू वाले दूध को तैयार करना चाहते है तो इसे बनाना भी काफी आसान है, इसके लिए आप दूध को लें और उसमें पानी के साथ भीगे और निथारे हुए काजू को मिला लें। इस तरीके से आपका काजू वाला दूध तैयार हो जाएगा। 

काजू वाले दूध के क्या है फायदे

काजू वाले दूध से शरीर को कई फायदा मिलता है और इससे आपका बॉडी और मजबूत होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दूध में सेचुरेटेड फैट कम और अनसेचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। यही कारण है कि ऐसे दूध को उन लोगों को सेवन करने की सलाह दी जाती है जिन्हें दिल की कोई परेशानी है क्यों कि इस तरीके के दूध पीने से आपका दिल स्वस्थ रहता है। यही नहीं यह दूध आपके शरीर में एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में आपकी मदद करता है। 

काजू में कॉपर और विटामिन ई अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिसके इस्तेमाल से आपका ब्लड वैसल्स अच्छे रहते है और वे सही से काम करते है। काजू वाले दूध से आप वजन भी घटा सकते है। इस दूध में अच्छी मात्रा में विटामिन बी पाई जाती है जो हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट मेटाबोलिज्म के लिए बहुत ही जरूरी होता है। 

आंख और इम्यून सिस्टम के लिए है बेहतर, हड्डियों के लिए है फायदेमंद

काजू वाले दूध आपके आंखों को होने वाले सेलुलर डैमेज को होने से रोकता है। यही कारण है कि इसे आंखो को ठीक रखने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट अच्छी मात्रा में पाई जाती है जिस कारण हम अपनी आंखों की सेलुलर डैमेज को रोकने में कामयाब हो जाते है। यही नहीं ऐसे दूध हम में मॉक्यूलर डिजनरेशन के खतरे को भी कम करता है जिससे हमारी आंखे खराब होती है। 

इस तरीके के जूध में जिंक भी पाया जाता है जिससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है साथ ही साथ यह हमारे हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। इस दूध में पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम भी पाई जाती है जिससे हमारे हड्डियों की सुरक्षा होती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब