लाइव न्यूज़ :

HIV/AIDS से भी खतरनाक है यह बीमारी, अगले 5 सालों में मचा सकती है तबाही

By उस्मान | Updated: July 17, 2018 17:28 IST

डॉक्टरों के अनुसार, एड्स से ज्यादा खतरनाक इस बीमारी का अगर सही इलाज नहीं खोजा गया, तो यह अगले पांच साल में सुपरबग का रूप धारण कर लेगी।

Open in App

माइकोप्लाज्मा जेनिटैलियम (Mycoplasma genitalium or MG) नाम की एक नई बीमारी ने मेडिकल जगत को परेशानी में डाल दिया है। यह बीमारी यौन संबंध बनाने से फैलती है। डॉक्टरों के अनुसार, एड्स से ज्यादा खतरनाक इस बीमारी का अगर सही इलाज नहीं खोजा गया, तो यह अगले पांच साल में सुपरबग का रूप धारण कर लेगी। एमजी का वायरस मुख्य रूप से शारीरिक संबंध बनाने से फैलता है। 

सबसे चिंता की बात यह है कि इसका कोई लक्षण नहीं होता है लेकिन इससे कुछ महिलाओं को पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज हो सकती है। एंटीबॉयोटिक्स की एक निश्चित डोज देकर इस बीमारी का इलाज किया जा सकता है लेकिन कुछ मामलों में सही इलाज न मिल पाने के कारण इस घातक बीमारी को काबू कर पाना मुश्किल हो जाता है।

'पलंगतोड़' पान क्या है, क्या सच में इसे खाने से सेक्स पावर बढ़ती है?

माइकोप्लाज्मा जेनिटैलियम क्या है और कैसे फैलता है?

सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, एमजी शारीरिक संबंध बनाने से या जननांगों के संपर्क से फैलता है। फीसदी में लोगों में यह बीमारी सहवास या शारीरिक संबंध बनाने से ही फैलती है। ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ सेक्सुअल हेल्थ एंड एचआईवी के अनुसार यह बीमारी ओरल सेक्स से भी फैल सकती है। आपको यह बीमारी असुरक्षित यौन संबंध बनाने से फ़ैल सकती है। हालांकि कंडोम का इस्तेमाल कर इसे फैलने से बचाया जा सकता है।  1980 में पहली बार इस बीमारी की पहचान की गई थी। यह बीमारी क्लैमाइडिया और गोनोरिया जैसी ही है। 

क्या आप इस बंदे की तरह बिस्तर पर 5 सेकंड से ज्यादा नहीं टिक पाते? यह है इस रोग का इलाज

माइकोप्लाज्मा जेनिटैलियम के लक्षण

पुरुषों में इसके लक्षण हैं

- मूत्रमार्ग की सूजन- पेनिस से डिस्चार्ज होना- पेशाब समय जलन और दर्द होना- जननांगों में जलन 

महिलाओं में इसके लक्षण हैं

- प्रजनन अंगों में सूजन- बदन दर्द - बुखार - खून बहना- जननांगों में जलन - प्री मैच्योर डिलीवरी

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब