HIV/AIDS से भी खतरनाक है यह बीमारी, अगले 5 सालों में मचा सकती है तबाही

By उस्मान | Published: July 17, 2018 05:28 PM2018-07-17T17:28:19+5:302018-07-17T17:28:19+5:30

डॉक्टरों के अनुसार, एड्स से ज्यादा खतरनाक इस बीमारी का अगर सही इलाज नहीं खोजा गया, तो यह अगले पांच साल में सुपरबग का रूप धारण कर लेगी।

Symptoms, Treatment, and Prevention of Mycoplasma Genitalium or GM | HIV/AIDS से भी खतरनाक है यह बीमारी, अगले 5 सालों में मचा सकती है तबाही

HIV/AIDS से भी खतरनाक है यह बीमारी, अगले 5 सालों में मचा सकती है तबाही

माइकोप्लाज्मा जेनिटैलियम (Mycoplasma genitalium or MG) नाम की एक नई बीमारी ने मेडिकल जगत को परेशानी में डाल दिया है। यह बीमारी यौन संबंध बनाने से फैलती है। डॉक्टरों के अनुसार, एड्स से ज्यादा खतरनाक इस बीमारी का अगर सही इलाज नहीं खोजा गया, तो यह अगले पांच साल में सुपरबग का रूप धारण कर लेगी। एमजी का वायरस मुख्य रूप से शारीरिक संबंध बनाने से फैलता है। 

सबसे चिंता की बात यह है कि इसका कोई लक्षण नहीं होता है लेकिन इससे कुछ महिलाओं को पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज हो सकती है। एंटीबॉयोटिक्स की एक निश्चित डोज देकर इस बीमारी का इलाज किया जा सकता है लेकिन कुछ मामलों में सही इलाज न मिल पाने के कारण इस घातक बीमारी को काबू कर पाना मुश्किल हो जाता है।

'पलंगतोड़' पान क्या है, क्या सच में इसे खाने से सेक्स पावर बढ़ती है?

माइकोप्लाज्मा जेनिटैलियम क्या है और कैसे फैलता है?

सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, एमजी शारीरिक संबंध बनाने से या जननांगों के संपर्क से फैलता है। फीसदी में लोगों में यह बीमारी सहवास या शारीरिक संबंध बनाने से ही फैलती है। ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ सेक्सुअल हेल्थ एंड एचआईवी के अनुसार यह बीमारी ओरल सेक्स से भी फैल सकती है। आपको यह बीमारी असुरक्षित यौन संबंध बनाने से फ़ैल सकती है। हालांकि कंडोम का इस्तेमाल कर इसे फैलने से बचाया जा सकता है।  1980 में पहली बार इस बीमारी की पहचान की गई थी। यह बीमारी क्लैमाइडिया और गोनोरिया जैसी ही है। 

क्या आप इस बंदे की तरह बिस्तर पर 5 सेकंड से ज्यादा नहीं टिक पाते? यह है इस रोग का इलाज

माइकोप्लाज्मा जेनिटैलियम के लक्षण

पुरुषों में इसके लक्षण हैं

- मूत्रमार्ग की सूजन
- पेनिस से डिस्चार्ज होना
- पेशाब समय जलन और दर्द होना
- जननांगों में जलन 

महिलाओं में इसके लक्षण हैं

- प्रजनन अंगों में सूजन
- बदन दर्द 
- बुखार 
- खून बहना
- जननांगों में जलन 
- प्री मैच्योर डिलीवरी

(फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: Symptoms, Treatment, and Prevention of Mycoplasma Genitalium or GM

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे