लाइव न्यूज़ :

भारत में चुनिंदा गर्भपात के चलते 2030 तक लड़कियों के जन्म की संख्या में आएगी 68 लाख की कमी: अध्ययन

By भाषा | Updated: August 31, 2020 16:27 IST

बताया जा रहा है कि लड़कियों के जन्म में सर्वाधिक कमी उत्तर प्रदेश में सामने आएगी

Open in App
ठळक मुद्देसबसे अधिक कमी उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगीभारत में प्रसव पूर्व लिंग चयन और सांस्कृतिक रूप से लड़कों को अधिक प्राथमिकता दिए जाने की वजहसमूचे भारत में 2017 से 2030 तक 68 लाख कम लड़कियां पैदा होंगी

भारत में चुनिंदा गर्भपात के चलते 2030 तक लड़कियों के जन्म के आंकड़े में लगभग 68 लाख की कमी आएगी और सबसे अधिक कमी उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगी। सऊदी अरब की किंग अब्दुल्ला यूनिवसिर्टी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और यूनिवर्सिटे डे पेरिस, फ्रांस के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन के बाद यह बात कही है।

प्रसव पूर्व लिंग चयन से बिगड़ा संतुलन

उन्होंने उल्लेख किया कि भारत में प्रसव पूर्व लिंग चयन और सांस्कृतिक रूप से लड़कों को अधिक प्राथमिकता दिए जाने की वजह से 1970 के दशक के समय से जन्म के समय लैंगिक अनुपात में असंतुलन रहा है।

लड़कियों के जन्म में सर्वाधिक कमी उत्तर प्रदेश में

शोधकर्ताओं ने कहा कि इस तरह के असंतुलन से प्रभावित दूसरे देशों के विपरीत भारत में लैंगिक अनुपात में असंतुलन क्षेत्रीय विविधता के हिसाब से अलग-अलग है। पत्रिका ‘पीएलओएस वन’ में प्रकाशित हालिया अध्ययन में शोधकर्ताओं ने कहा है कि लड़कियों के जन्म में सर्वाधिक कमी उत्तर प्रदेश में सामने आएगी जहां 2017 से लेकर 2030 तक अनुमानत: 20 लाख कम लड़कियां पैदा होंगी।

अध्ययन में कहा गया, ‘‘समूचे भारत में 2017 से 2030 तक 68 लाख कम लड़कियां पैदा होंगी।’’ शोधकर्ताओं ने कहा कि 2017 से 2025 के बीच प्रतिवर्ष औसतन 4,69,000 कम लड़कियां पैदा होंगी। वहीं, 2026 से 2030 के बीच यह संख्या प्रतिवर्ष लगभग 5,19,000 हो जाएगी। भारत में 1994 में चुनिंदा लैंगिक गर्भपात और प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण पर रोक लगा दी गई थी। 

क्या होता है गर्भपात?  गर्भाश्य में किसी कारण भ्रूण का अपने आप अंत हो जाना ही गर्भपात कहलाता है. ऐसा माना जाता है कि लगभग 15 से 18%  गर्भावस्था गर्भपात में समाप्त होती है। कुछ परिस्थितयों में महिला अपने गर्भावस्था से ही अज्ञात होती है और पीरियड्स मिस होने के ततपश्चात ही उनका गर्भपात हो जाता है। कई बार लोग चुनिंदा गर्भपात भी करा लेते हैं। यह ऐसे मामले में होता है जब कपल्स फैमिली प्लानिंग नहीं चाहते हों।

गर्भपात के कुछ लक्षण है:योनि में रक्तस्राव पेट या पीठ के निचले हिस्से में दर्द या ऐंठन होना योनि से तरल पदार्थ का निर्वहनयोनि से ऊतक का निर्वहन  गर्भावस्था के लक्षणों का अनुभव न होना, जैसे कि स्तन कोमलता महसूस करना

टॅग्स :वीमेन हेल्थ टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब