लाइव न्यूज़ :

तनाव कर सकता है आपका दिमाग 'खराब', कमजोर हो सकती है आपकी मेमोरी, जानें स्ट्रेस के लॉस-बचने का तरीका

By आजाद खान | Updated: September 10, 2022 17:40 IST

जानकारों की माने तो अत्यधिक तनाव आपके दिमाग का दुश्मन होता है। इससे हमारी फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों ही खराब होती है।

Open in App
ठळक मुद्देतनाव शरीर के लिए बहुत ही खतरनाक माना जाता है। इससे हमारा फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों ही प्रभावित होता है। तनाव के कारण मेमोरी लॉस भी होता है।

Stress Causes Danger Mental Illness: तनाव (Stress) एक ऐसी बीमारी है जो शरीर को गला देती है। तनाव वाले शख्स के काम-काज पर भी असर पड़ता है। इससे पर्सनल लाइफ पर भी काफी असर पड़ता है। ऐसे में लोग तनाव को दूर करने के लिए तरह-तरह के एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं जिससे उनके फायदा भी होता है। 

लेकिन कुछ ऐसे भी लोग भी होते है जो इस परेशानी को नजरअन्दाज करते है जो आगे जाकर एक चटिल समस्या का रुप ले लेती है। क्या आपको पता है कि ज्यादा तनाव आपके ब्रेन को डैमेज कर सकता है। यही नहीं इस कारण आप एक दिमागी मरीज भी बन सकते है। ऐसे में आइए जानते है कि तनाव के कारण हमें कौन-कौन सी मेंटल प्रॉब्लम्स हो सकती है। 

तनाव के कारण सिकुड़ सकता है हमारा ब्रेन

वेरीवेल माइंड की रिपोर्ट के मुताबिक, जो लोग अत्यधिक तनाव लेते है उनका ब्रेन सिकुड जाता है। यही नहीं तनाव इतना खतरनाक होता है कि इसका असर हमारे ब्रेन के इमोशंस, मेटाबॉलिज्म और मेमोरी वाले हिस्से पर होता है। 

तनाव से मेंटल डिसऑर्डर भी जन्म लेता है और इससे ज्यादा उम्र वालों की मेमोरी भी कमजोर हो सकती है। 

स्ट्रेस कर देता है ब्रेन सेल्स को डैमेज

आपको बता दें कि स्ट्रेस बहुत ही खतरनाक होता है और इससे हमारे ब्रेन सेल्स भी डैमेज हो जाते है। इसके कारण ब्रेन के न्यू न्यूरॉन्स डैमेज हो जाते हैं। ऐसे में इस कारण हमारे दिमाग में कई गैर जरूरी बदलाव होने लगते है। जो लोग पहले से किसी ट्रॉमा से गुजर चुके है, उन्हें खास तौर पर सावधान रहना चाहिए। इससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है। 

ऐसा भी देखा गया है कि जो लोग ज्यादा तनाव में रहते है वे चीजें को भूलते है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब हम तनाव में होते है तब हमारे शरीर से स्ट्रेस हार्मोन निकलते है। ये स्ट्रेस हार्मोन हमारे मेमोरी को नुकसान पहुंचाते है जिस कारण हम चीजों को भूल जाते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :Mental Healthहेल्थ टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब