लाइव न्यूज़ :

बीमारियों की चेतावनी पहले ही देकर मौत से बचाएगा ये खास स्टिकर

By उस्मान | Updated: October 19, 2018 12:24 IST

हर व्यक्ति कुछ ऐसा चाहता है कि जिससे उसे पता चल जाए कि उसे कोई स्वास्थ्य खतरा तो नहीं होने वाला है। आपकी यह मनोकामना वैज्ञानिकों ने पूरी कर दी है। अब एक ऐसा स्टिकर बाजार में उपलब्ध होने वाला है जो आपको आगाह कर देगा कि आप किसी रोग की चपेट में आने वाले हैं। 

Open in App

कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं जिनके लक्षणों के पहचानना बहुत मुश्किल होता है और जब तक लक्षण सामने आते हैं, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। जाहिर है हर व्यक्ति कुछ ऐसा चाहता है कि जिससे उसे पता चल जाए कि उसे कोई स्वास्थ्य खतरा तो नहीं होने वाला है। आपकी यह मनोकामना वैज्ञानिकों ने पूरी कर दी है। अब एक ऐसा स्टिकर बाजार में उपलब्ध होने वाला है जो आपको आगाह कर देगा कि आप किसी रोग की चपेट में आने वाले हैं। 

वैज्ञानिकों ने एक ऐसा इलेक्ट्रानिक यंत्र विकसित किया है जिसे त्वचा में लगा कर पहनने वाले व्यक्ति को भी उसके स्वास्थ्य के प्रति होने वाले संभावित खतरे के बारे में फौरन बताया जा सकता है। पत्रिक 'एडवांस्ड मैटीरियल्स और इंटरफेस' में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक ये 'स्मॉर्ट स्टीकर्स' सैल्यूलोज से बने हैं और जैव संगत हैं।

अमेरिका के प्रूडू विश्विद्यालय में सहायक प्रोफेसर रामसेस मार्टिनेज कहते हैं, 'पहली बार हमने पहनने योग्य इलेक्ट्रॉनिक यंत्र तैयार किया है जिसे कोई आसानी से अपनी त्वचा पर चिपका सकता है। लागत कम रखने के लिए इसे पेपर से बनाया गया है।'  

शोधकर्ताओं का कहना है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसका इस्तेमाल मरीजों की नींद की निगरानी करने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा एथलीट व्यायाम के दौरान या तैरने के दौरान अपनी सेहत की निगरानी के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब