लाइव न्यूज़ :

भारत में पैदा हुई एशिया की सबसे छोटी बच्ची, 4 महीने पहले ही हो गया जन्म, वजन सिर्फ 375 ग्राम

By उस्मान | Updated: July 21, 2018 12:16 IST

डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की डिलीवरी 25वें हफ्ते में ही कर दी गई थी. आमतौर पर बच्चे गर्भ के 36वें से 40वें हफ्ते में पैदा होते हैं.

Open in App

तेलंगाना में हैदराबाद के रेनबो अस्पताल में 375 ग्राम वजन की बच्ची ने जन्म लिया। इसे दक्षिण पूर्व एशिया की सबसे छोटी बच्ची होने का दावा किया जा रहा है। उसकी लंबाई केवल 20 सेमी है। लगभग हथेली के साइज की। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की डिलीवरी 25वें हफ्ते में ही कर दी गई थी। आमतौर पर बच्चे गर्भ के 36वें से 40वें हफ्ते में पैदा होते हैं। इससे पहले पैदा होने वाले बच्चों को प्री-मेच्योर बेबी कहा जाता है। समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चों के अंग पूरी तरह से विकसित नहीं होते हैं। उनके जीवित बचने की संभावना भी बेहद कम होती है।

बच्ची को बचाना था मुश्किल

बच्ची को बचाना मुश्किल था। लेकिन चमत्कारी रूप से वह बच गई। वह अभी एकदम स्वस्थ है और अब उसका वजन ढाई किलो है। बच्ची का नाम चेरी रखा गया है। उसका जन्म 27 फरवरी, 2018 को हुआ था। दुनिया का सबसे छोटे साइज की बच्ची का जन्म जर्मनी में हुआ है। इस बच्ची की लंबाई 8.6 इंच और वजन केवल 229 ग्राम था। 

चार महीने पहले ही हो गया जन्म

अस्पताल ने चेरी के माता-पिता के साथ मीडिया को बताया कि अमूमन बच्चे गर्भ में आने के बाद 36वें से 40वें हफ्ते में पैदा होते हैं। इससे पहले पैदा होने वाले बच्चों को प्री-मेच्योर बेबी कहा जाता है। समय से पूर्व जन्म लेने वाले बच्चों के अंग पूरी तरह से विकसित नहीं होते हैं। बच्ची का जन्म उम्मीद से चार महीने पहले ही हो गया था।

ऐसे बच्चों के जीवित रहने की संभावना 0.5 फीसदी यानी कि न के बराबर होती है। ऐसे बच्चों को कई तरह के इंफेक्शन का खतरा रहता है। नतीजतन ऐसे बच्चों के शरीर के अंग काम करना बंद कर देते हैं और उनकी मौत हो जाती है। हालांकि, डॉक्टर की टीम ने असंभव को संभव कर दिखाया। चेरी और उसकी मां स्वस्थ्य हैं। अब बच्ची का वजन 2.5 किलोग्राम हो गया है। 

औसत नवजात बच्चे जन्म के समय

-  2.5 से 3.5 किग्रा होता है औसत नवजात बच्चे का जन्म - 45 से 50 सेंटीमीटर लंबाई होती है नवजात बच्चे की - 36वें से 40वें हफ्ते में पैदा होते हैं अमूमन बच्चे 

चेरी के जन्म के समय

- 375 ग्राम था चेरी का वजन जन्म के समय -20 सेंटीमीटर लंबाई थी चेरी की जन्म के समय-25वें हफ्ते में हुआ बच्ची का जन्म- चार महीने पहले ही हो गया बच्ची का जन्म 2.5 किलोग्राम हो गया है अब चेरी का वजन

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :मेडिकल ट्रीटमेंटहैदराबादतेलंगानाहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार