क्या तरबूज खाने के बाद पानी या दूध पीना चाहिए, जानें फायदे-नुकसान और इस पर क्या कहते है एक्सपर्ट्स

By आजाद खान | Published: July 8, 2023 02:35 PM2023-07-08T14:35:37+5:302023-07-08T14:41:57+5:30

जानकारों की अगर माने तो तरबूज खाने के बाद दूध से पीने से पेट फूलना, गैस और अपच की समस्या हो सकती है। यही नहीं इससे कई और समस्या भी हो सकती है।

Should we drink water or milk after eating watermelon know advantages disadvantages what experts say | क्या तरबूज खाने के बाद पानी या दूध पीना चाहिए, जानें फायदे-नुकसान और इस पर क्या कहते है एक्सपर्ट्स

फोटो सोर्स: WikiMedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Watermelon_-_%E0%B4%A4%E0%B4%A3%E0%B5%8D%E0%B4%A3%E0%B4%BF%E0%B4%AE%E0%B4%A4%E0%B5%8D%E0%B4%A4%E0%B5%BB_04.JPG)

Highlightsतरबूज काफी बेहतरीन फल है जिसे हर कोई खाना बहुत पसंद करता है। लेकिन तरबूज खाने के बाद पानी नहीं पीने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

Health Tips:  तरबूज का टेस्ट काफी अच्छा होता है और इसे लोग खूब पसंद से खाते भी है। लेकिन अकसर आपने सुना होगा कि लोगों को तरबूज खाने के बाद उन्हें पानी पीने से मना किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि तरबूज खाने के पानी पीने के कारण सेहत पर बुरा असर पड़ता है और इससे हेल्थ भी खराब होता है। तरबूज खाकर पानी क्यों नहीं पीना चाहिए और जानकार वाटर से परहेज क्यों करने को कहते है। आइए जाने लेते है। 

क्यों नहीं पीना चाहिए पानी?​

जानकारों की अगर माने तो तरबूज में ज्यादातर पानी, चीनी और फाइबर होता है और इस कारण जब आप इसे खाने के बाद पानी पी लेते है तो इससे बॉडी का सिस्टम बिगड़ जाता है। इस कारण आपके गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट पर असर भी पड़ सकता है। जानकार इसलिए भी पानी पीने को मना करते है क्योंकि माइक्रोब्स और बैक्टीरिया को पलने बढ़ने के लिए पानी और चीनी की जरूरत पड़ती है। 

ऐसे में जब कभी भी आप तरबूज खाने के बाद पानी पीते है तो इससे यह संभावना और भी ज्यादा बढ़ जाती है कि इस कारण आपके माइक्रोब्स आपके जीआई के रास्ते में फैल जाए और इससे आपकी परेशानी और भी बढ़ जाए। यही नहीं तरबूज जैसे फल खाने के तुरंत बाद पानी पीने से आपके पाचन तंत्र का पीएच स्तर भी गड़बड़ा सकता है। 

तरबूज खाने के बाद बहुत अधिक तरल पदार्थ लेने से दस्त, सूजन या उल्टी जैसी समस्या भी हो सकती है। इन स्थितियों को रोकने के लिए पानी पीने से बचना सबसे अच्छा है।

तरबूज खाने पर कब पीना चाहिए पानी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि तरबूज खाने के कुछ समय बाद ही पानी पीना चाहिए। उनके नजर में तरबूज खाने के एक घंटा बाद पानी पीना सेहत के लिए सही माना जाता है। वे केवल तरबूज ही नहीं बल्कि तरबूज, खरबूजा, खीरा, संतरा और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों के भी खाने के बाद पानी नहीं पीने की सलाह देते है। 

तरबूज के साथ दूध लेना सही है

आयुर्वेद की अगर माने तो किसी भी दो खाद्य पदार्थों को एक साथ मिलाने से पहले आपको अधिक सावधान रहना चाहिए नहीं तो इससे आपको गैस्ट्रिक की समस्या भी हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार, तरबूज और दूध दोनों ही अलग नेचर के खाद्य पदार्थ है, ऐसे में दोनों को एक साथ लेने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में तरबूज खाने के बाद दूध पीने से पेट फूलना, गैस और अपच की समस्या हो सकती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: Should we drink water or milk after eating watermelon know advantages disadvantages what experts say

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे