शाम 6 बजे के बाद नहीं खाना चाहिए 'स्नैक्स' ? जानें कारण और एक्सपर्ट्स की सलाह

By आजाद खान | Published: July 8, 2023 01:26 PM2023-07-08T13:26:07+5:302023-07-08T13:51:08+5:30

जानकारों की अगर माने तो आमतौर स्नैक्स खाना सेहत के लिए सही नहीं है। इससे लोगों को कई तरह की समस्या भी हो सकती है।

Should not eat snacks after 6 pm Know the reason advice of experts | शाम 6 बजे के बाद नहीं खाना चाहिए 'स्नैक्स' ? जानें कारण और एक्सपर्ट्स की सलाह

फोटो सोर्स: WikiMedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Evening_snacks.jpeg)

Highlightsस्नैक्स खाने को लेकर एक नई बात सामने आई है। जानकार शाम छह बजे के बाद स्नैक्स खाने से मना करते है। यही नहीं वे रात में नौ बजे के बाद भी स्नैक्स खाने को मना करते है।

Health Tips:  स्नैक्स खाने को लेकर एक नई बात सामने आई है। जानकार कहते है कि किसी भी वक्त स्नैक्स खाना सेहत के लिए सही नहीं होता है। इससे शरीर में कई समस्याएं भी हो सकती है। उनके अनुसार, लोगों को स्नैक्स खाने का समय तय करना होगा और कुछ खास टाइम में स्नैक्स खाने से बचना भी होगा। 

ऐसे में आइए जानते है कि जानकार स्नैक्स के खाने को लेकर क्या कहते हैं और हर किसी को किस समय स्नैक्स नहीं खाना चाहिए ताकि इससे शरीर को नुकसान न पहुंचे। आज के इस लेख में हम इस पर चर्चा कर लेते है। 

एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है

जानकारों की अगर माने तो गलत समय पर स्नैक्स खाना हेल्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। उनके अनुसार, शाम और रात में स्नैक्स का खाना खाना सेहत के लिए सही नहीं है। 'मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ सारा बेरी ने बताया कि शाम में छह बजे के बाद और रात में नौ बजे के बाद स्नैक्स नहीं खाना चाहिए। उन्होंने इन समय पर स्नैक्स नहीं खाने की सलाह दी है। 

आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि किसी स्नैक्स में जरूरत से ज्यादा नमक और ऑयल होते है और इन स्नैक्स को प्रोसेस्ड करके तैयार किया जाता है। ऐसे में इससे पहले कई अध्ययनों में यह साफ हो गया है कि प्रोसेस्ड फूड सेहत पर बुरा असर डालते है और इससे लोगों को परहेज करना चाहिए। 

फूड क्रेविंग पर क्या खाएं

आज कल लोग टाइम पास करने के लिए टीवी और मोबाइल देखते हुए स्नैक्स खाना काफी पसंद करते है। ऐसे में स्नैक्स के समय अगर आपको फूड क्रेविंग हो तो इस हालत में आप हेल्थी चीजें ही खा सकते है। हेल्थी चीजों में आप फल और सब्जियों के साथ-साथ बिना नमक वाले नट्स और थोड़ी मात्रा में डार्क चॉकलेट का भी सेवन कर सकते है।

ऐसा करने से आपका सेहत ठीक रहता है और आप फिट महसूस करते है। यही नहीं इससे फूड क्रेविंग की समस्या भी दूर हो जाएगी।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें)
 

Web Title: Should not eat snacks after 6 pm Know the reason advice of experts

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे