क्या सर्दी में भी खाना चाहिए केला? जानिए क्या कहते है जानकार, Banana खाने से महिलाओं को होते है ये फायदें

By आजाद खान | Published: November 23, 2022 02:23 PM2022-11-23T14:23:03+5:302022-11-23T14:27:05+5:30

जामकारों की माने तो लोग सर्दियों में पानी कम पीते है जिस कारण उनके शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है। ऐसे में अगर कोई सर्दी में भी केला खाता है तो इससे उनकी यह समस्या दूर हो सकती है।

Should banana be eaten even in winter Know what experts say women get this benefit by eating Banana | क्या सर्दी में भी खाना चाहिए केला? जानिए क्या कहते है जानकार, Banana खाने से महिलाओं को होते है ये फायदें

फोटो सोर्स: Wikipedia CC (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Banana_in_Ghana.jpg)

Highlightsकेला सेहत के लिए बहुत ही अच्छा फल माना जाता है। इसमें पोटैशियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम और विटामिन-सी जैसे कई और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते है। केला खाने से शरीर में पानी की कमी की भी शिकायत दूर हो सकती है।

Banana Benefits In Winters: सभी फलों में से केला को सबसे अच्छा और शरीर के लिए बेहतर फल माना जाता है। केला एक ऐसा फल है पोटैशियम के साथ मैंगनीज, मैग्नीशियम और विटामिन-सी भी पाई जाती है। यही कारण है कि केला को सभी लोगों को खाने की सलाह दी जाती है। 

अकसर ऐसा देखा गया है कि सर्दियों में लोग केला खाने से परहेज करते है और इसके पीछे यह तर्क देते है कि गर्मी में तो ठीक है लेकिन ठंड में इस फल को नहीं खाना चाहिए। लेकिन क्या यह बात सही है और गलत है तो इसके पीछे की सच्चाई क्या है।आइए इस लेख में इस बात की चर्चा कर लेते है कि क्या सर्दी में केला खाना चाहिए। यही नहीं साथ में यह भी जानने की कोशिश करेंगे की सर्दी में केला खाने से क्या फायदा होता है। 

क्या आप सर्दियों में भी खाते है केला? 

कई लोग सर्दी में केला नहीं खाते है और इसके पीछे ठंड को कारण बताते है। यह बात पूरी तरीके से सही नहीं है। जानकारों की माने तो हर किसी को हर रोज सर्दी में भी एक केला खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि केला में भारी मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जिससे आपके शरीर को सर्दी में ताकत और उर्जा मिलती है। 

केले में 100 कैलोरी मौजूद होते है जिससे शरीर को उर्जा मिलती है। यही नहीं इसमें कई तरीके के पोषक तत्व भी पाए जाते है जिससे शरीर को अंदरूनी ताकत मिलती है। यही कारण है कि सर्दियों में भी केला खाने की सलाह दी जाती है। 

अगर सर्दी में भी कोई एक केला हर रोज खाता है तो इससे आपके शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता है। यही नहीं इससे आपकी स्किन भी सही रहती है और स्किन की सभी कोशिकाओं को अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन और पोषण भी मिलती है। ये आपके त्वचा पर रेडिएंट ग्लो भी देता है। 

महिलाएं को भी सर्दी में केला पहुंचाता है फायदा

यह जानकार हैरानी होगी कि केला महिलाओं के स्किन को भी काफी फायदा पहुंचाता है और इससे उनके पार्लर का भी खर्चा बच सकता है। जी हां, अगर हर रोज कोई महिला एक केला खाती है तो इससे उसके स्किन को ग्लो बढ़ जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि केले में मौजूद पोटैशियम स्किन में कोलेजन लेवल को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है। 

सर्दी में अकसर लोग पानी कम पीते है, ऐसे में हर रोज एक केला खाने से शरीर की यह समस्या भी दूर हो सकती है। इसके अलावा यह महिलाओं के स्किन को भी मुलायम करता है और सर्दी में चेहरे पर अलग से ग्लो देता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: Should banana be eaten even in winter Know what experts say women get this benefit by eating Banana

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे