35 की उम्र में भी काफी हेल्दी और फिट हैं शर्लिन चोपड़ा, जानें उनके फिटनेस सीक्रेट्स

By उस्मान | Published: September 4, 2019 01:26 PM2019-09-04T13:26:45+5:302019-09-04T14:44:40+5:30

भला शर्लिन जैसा होता एंड सेक्सी फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा, लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट वर्कआउट रूटीन जरूरी है.

Sherlyn Chopra figure secrets workout and diet plan, slim figure photo in Hindi | 35 की उम्र में भी काफी हेल्दी और फिट हैं शर्लिन चोपड़ा, जानें उनके फिटनेस सीक्रेट्स

35 की उम्र में भी काफी हेल्दी और फिट हैं शर्लिन चोपड़ा, जानें उनके फिटनेस सीक्रेट्स

बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा अपनी सेक्सी अदाओं के लिए काफी जानी जाती हैं। वो अक्सर अपने हॉट एंड सेक्सी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। 'कामसूत्र' जैसी कई हिंदी और तेलगु फिल्में करने वाली शर्लिन अपने स्लिम एंड सेक्सी बिकिनी फिगर के लिए भी जानी जाती हैं।

शर्लिन बेशक ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आती हों लेकिन 35 साल की यह बिंदास अदाकारा सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के लिए बोल्ड फोटो और वीडियो परोसती रहती हैं। उनके जैसा स्लिम एंड सेक्सी फिगर पाने का भला किस लड़की का सपना नहीं होगा? लेकिन इसके लिए वो काफी मेहनत करती हैं और इस बात का अंदाजा आप उनकी कोई भी फोटो देखकर लगा सकते हैं। चलिए जानते हैं कि उनके गजब के फिगर का क्या राज़ है।

शर्लिन चोपड़ा का वर्कआउट प्लान

योग
शर्लिन चोपड़ा को योग करना बहुत पसंद है। वो रोजाना आधा घंटा योगासन करती हैं। इससे उन्हें शरीर के साथ-साथ दिमाग को शांत रखने है और विभिन्न बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।

रनिंग
उन्हें ट्रेडमिल पर रनिंग करना अच्छा लगता है। इसके अलावा रोजाना साइकल भी चलाती हैं। शर्लिन का मानना है कि किसी को हार्ड वर्कआउट रूटीन की बजाय नॉर्मल रूटीन फॉलो करना चाहिए जिसका नियमित रूप से पालन भी करना चाहिए।

कार्डियो
शर्लिन का कहना है कि अगर आप बिगनर हैं, तो आप सिर्फ पांच मिनट के वर्कआउट रूटीन से शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद इसे बढ़ाकर स्ट्रेचिंग का समय 30 से 45 मिनट करना चाहिए। कुछ समय बाद आप इसे एक घंटे तक ले जा सकते हैं।

स्विमिंग
शर्लिन चोपड़ा को स्विमिंग करना अच्छा लगता है। उन्हें जब भी समय मिलता है तो स्विमिंग जरूर करती हैं। शर्लिन का मानना है कि स्विमिंग न सिर्फ कैलोरी बर्न करने बल्कि सांस संबंधी परेशानियों से निजात पाने का बेहतर तरीका है।

शर्लिन चोपड़ा का डाइट प्लान

शर्लिन अपनी डाइट को लेकर बेहद सतर्क रहती हैं। उनका मानना है कि हेल्दी और फिट रहने के लिए एक्सरसाइज के साथ बेहतर डाइट लेना बहुत जरूरी है। येही वजह है वो बाहर की अन्हेल्दी चीजें खाने से बचती हैं और अपने खाने में घर पर बनी चीजें शामिल करती हैं। उनकी खाने में प्रोटीन, कार्ब्स और फाइबर से भरपूर चीजें शामिल होती हैं। उनकी डाइट में चिकन, मछली, दाल, ब्राउन राइस, सलाद, बाजरा रोटी, अंकुर और फल शामिल होती हैं।

शर्लिन का फिटनेस मंत्र

शर्लिन का मानना है कि हेल्दी और फिट रहने का सबसे बेहतर उपाय अनुशासन और त्याग है। यानी अगर आप कोई प्लान बना लेते हैं, तो आपको उस पर अमल करना चाहिए। यकीनन इससे आपको लाभ होगा।

Web Title: Sherlyn Chopra figure secrets workout and diet plan, slim figure photo in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे