ऐसे लड़कों के साथ सेक्स के लिए जल्दी तैयार हो जाती हैं लड़कियां, वैज्ञानिकों का खुलासा

By उस्मान | Published: October 14, 2018 10:30 AM2018-10-14T10:30:54+5:302018-10-14T10:30:54+5:30

लड़कियों को किस तरह के पुरुष सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं? यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब हर पुरुष जानना चाहता है। अगर आप समझते हैं कि बड़ी दाढ़ी, काले लंबे बाल या गोर लड़के महिलाओं को ज्यादा पसंद आते हैं, तो आप गलत हैं।

Sex tips : Women find these types of guys irresistible, gets easily attracted for sex | ऐसे लड़कों के साथ सेक्स के लिए जल्दी तैयार हो जाती हैं लड़कियां, वैज्ञानिकों का खुलासा

फोटो- पिक्साबे

लड़कियों को किस तरह के पुरुष सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं? यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब हर पुरुष जानना चाहता है। अगर आप समझते हैं कि बड़ी दाढ़ी, काले लंबे बाल या गोर लड़के महिलाओं को ज्यादा पसंद आते हैं, तो आप गलत हैं। जी हां, कुछ ऐसे मानदंड भी हैं जिनके बारे में हर कोई नहीं जानता है। विभिन्न देशों के वैज्ञानिक लगातार यह पता लगाने के लिए शोध कर रहे हैं कि पुरुष और महिलाएं एक दूसरे के बारे में क्या पसंद करती हैं। इस लेख में, हम आपको इन चीजों के बारे में बताएंगे।

1) चेहरे के एक्सप्रेशन 
साल 2011 की एक रिसर्च के अनुसार, पुरुषों के फेशियल एक्सप्रेशन यानी चेहरे के हाव-भाव से लड़कियां बहुत ज्यादा आकर्षित होती हैं। उन्होंने पाया कि जिन पुरुषों के चेहरे पर गर्व का भाव दिखता है महिलाएं उनसे प्यार करती हैं। 

2) स्मेल
एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने पाया कि महिलाएं लहसुन खाने वाले पुरुषों की गंध से आकर्षित होती हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक लड़कियां स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों की गंध का आनंद लेते हैं, जैसे डोनट्स या पॉपकॉर्न।  

3) आंखों का रंग
ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने पाया कि महिलाओं को अक्सर वो पुरुषों आकर्षित करते हैं जिनकी आंखों का रंग उनके पिता की आंखों के रंग की तरह होता है। पुरुषों के लिए भी यही होता है। वे अक्सर ऐसी महिलाओं को चुनते हैं जो अपनी मां के समान दिखती हैं।

4) पालतू पशु  
इज़राइली वैज्ञानिकों के अनुसार, ऐसे पुरुष जिन्हें पालतू पशुओं को पालने का शौक है लड़कियां उनकी तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं। वैज्ञानिकों ने इसका तर्क यह दिया है कि पालतू जानवर होने का मतलब है कि वो आदमी गंभीर है और दीर्घकालिक संबंधों के लिए तैयार है।

5) बाल
पुरुषों को लंबे बाल वाली महिलाएं ज्यादा आकर्षित करती हैं जबकि महिलाओं को इस मामले में उतना फर्क नहीं पड़ता है। कुछ महिलाएं लंबे बाल वालों को पसंद करती हैं जबकि कुछ छोटे बाल वालों को और ये प्राथमिकताएं पूरे जीवनकाल में बदल सकती हैं।

Web Title: Sex tips : Women find these types of guys irresistible, gets easily attracted for sex

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे