लाइव न्यूज़ :

बिस्तर पर देर तक टिकना है तो आज ही से छोड़ दें यह काम

By उस्मान | Updated: May 7, 2018 16:39 IST

अधिकतर लोग यह सोचकर कैनबिस का ज्यादा सेवन करते हैं कि वो पूरी रात बिस्तर पर टिके रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं होता है।

Open in App

चरस, गांजा और भांग जैसे नशीले पदार्थों के मिश्रण कैनबिस (cannabis) का दुनियाभर में लाखों युवा इस्तेमाल करते हैं। जब आप कैनाबिस स्मोक करते हैं, तो इसमें मौजूद एक्टिव केमिकल टीएचसी (टेट्रा हाईड्रो केनाबिनोल) आपके शरीर में प्रवेश करता है। यह केमिकल ना केवल आपके दिमाग को बल्कि आपके पेनिस यानी लिंग को भी प्रभावित करता है।  

जर्नल ऑफ सेक्सुअल मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग नियमित रूप से कैनबिस का इस्तेमाल करते हैं उनकी सेक्स लाइफ खतरे में आ सकती है। शोधकर्ताओं ने इसका सेवन करने वाले अधिकतर लोगों में सेक्सुअल स्टैमिना से रिलेटेड प्रॉब्लम्स पाई हैं। 

क्या समस्या हो सकती है

इसका इस्तेमाल करने वालों में इरेक्शन कम होता है यानी वो देर तक इरेक्शन नहीं बना पाते हैं। लोग ऐसा सोचते हैं कि इसके सेवन से वो बिस्तर पर देर तक टिके रह सकते हैं जबकि ऐसा नहीं होता है। यही वजह है कि अधिकतर लोग यह सोचकर इसका सेवन ज्यादा करते हैं कि वो पूरी रात बिस्तर पर टिके रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं होता है। इसके उलट वो देर तक इरेक्शन बनाए रखने में असफल होते हैं।

यह भी पढ़ें- इन 5 कारणों से कम हो रही है आपके बॉयफ्रेंड की कामेच्छा (libido) 

बिस्तर पर देर टिक पाने में मुश्किल

शोधकर्ताओं के अनुसार, कैनबिस का इस्तेमाल करने वाले लोग इस तरह के किसी उत्पाद का इस्तेमाल नहीं करने वालों के मुकाबले बिस्तर पर देर तक नहीं टिक पाते हैं। एक अन्य अध्ययन के अनुसार, कैनबिस आपके मदद करने की बजाय आपके इरेक्शन को प्रभावित करती है।वैज्ञानिक सुझाव देते हैं कि अगर आपको बिस्तर पर देर तक टिकना है, तो इस तरह के पदार्थों से बचना चाहिए।  

कैनबिस का फायदा

कैनबिस के सेवन से आपको अवसाद के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं इससे आपको चिंता को दूर करने और तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। इस बात का खुलासा वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया है। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी है कि इसके लंबे समय तक सेवन से आपको नुकसान हो सकता है। 

यह भी पढ़ें- रिश्ता बर्बाद कर सकता है शादी से पहले सेक्स

कैनबिस में सीबीडी या कैनाबिडोल नामक सक्रिय यौगिक पाया जाता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि जब आप इसका एक कश लेते हैं, तो इससे आपको अवसाद के लक्षणों को कम करने जबकि 10 कश लेने से तनाव को कम करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं इसके के सिर्फ दो कश लेने से चिंता से मुक्ति पाई जा सकती है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब