रिश्ता बर्बाद कर सकता है शादी से पहले सेक्स

By उस्मान | Published: May 2, 2018 05:30 PM2018-05-02T17:30:25+5:302018-05-02T17:30:25+5:30

शादी से पहले सेक्स करने से अनचाही प्रेगनेंसी का खतरा होता है। इतना ही नहीं आपको यौन संचारित रोगों का भी खतरा होता है।

side effects of sex before marriage | रिश्ता बर्बाद कर सकता है शादी से पहले सेक्स

रिश्ता बर्बाद कर सकता है शादी से पहले सेक्स

आपके मन में यह सवाल उठता होगा कि शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना यानी सेक्स करना सही होता है या नहीं? इसे लेकर हर किसी की अपनी सोच हो सकती है। शारीरिक संबंध प्यार जताने का एक तरीका है। हालांकि समाज शादी से पहले इसकी इजाजत नहीं देता है। लेकिन जब दो लोग एक-दूसरे को लेकर पूरी तरह संतुष्ट हो जाते हैं और उनके बीच विश्वास बन जाता है, तो उनके बीच सेक्स संबंध बड़ा विषय नहीं रह जाता। लेकिन फिर भी सबसे अहम सवाल ये है कि शादी से पहले सेक्स सही है? खैर, हम आपको शादी से पहले सेक्स के कुछ साइड इफेक्ट्स बता रहे हैं, जिनकी जानकारी आपको जरूर होनी चाहिए। 

1) रिश्ता टूट सकता है

सेक्स करने से आपका रिश्ता बन भी सकता है और बिगड़ भी सकता है। कुछ कपल्स इंगेजमेंट के तुरंत बाद और शादी से पहले सेक्स संबंध बना लेते हैं। अगर सेक्स के दौरान सब ठीक रहता है, तो सही है, पर तब क्या होगा अगर कुछ गड़बड़ हो जाए? उदारहण के लिए अगर आप सेक्स परफॉरमेंस के मामले में पिछड़ गए, तो आपका रिश्ता जुड़ने से पहले टूटने की कगार पर आ सकता है। आपने ऐसे कई कपल्स देखे होंगे जिन्होंने शादी से एक दिन पहले ही शादी नहीं करने के फैसला लिया। 

यह भी पढ़ें- जानें ऑफिस में लड़की से कैसे करें प्यार का इजहार

2) उत्तेजना में कमी

कुछ लोग होते हैं, जो किसी के साथ सेक्स संबंध बनाने के बाद उससे बोर हो जाते हैं। उन्हें यह कहते भी सुना जा सकता है कि अब सेक्स में उनकी उत्तेजना नहीं रही। इतना ही नहीं ऐसे लोग शादी तोड़ने के बहाने ढूंढ़ते हैं। इसके लिए वो अपने पार्टनर में कुछ न कुछ बुराई ढूंढनें की कोशिश भी करते हैं।

3) जिंदगी हो सकती है दुखद

कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें सेक्स करने के बाद उस इंसान की आदत हो जाती है। वह कोई पड़ोसी हो सकता है, या क्लासमेट या कोई दोस्त या फिर कोई ऐसा जिसकी शादी हो चुकी हो। शादी से पहले अगर आप सेक्स करते हैं और उस इंसान के साथ आपका भावात्मक जुड़ाव हो जाता है तो फिर यह आगे आपकी जिंदगी को सुखद नहीं रहने देगा।

4) एसटीडी का खतरा

शादी से पहले सेक्स करने से अनचाही प्रेगनेंसी का खतरा होता है। इतना ही नहीं आपको यौन संचारित रोगों का भी खतरा होता है। 

5) बदल सकता है शादी का फैसला

कुछ कपल्स होते हैं, जो सालों तक डेट करते हैं और फिर शादी करते हैं। ऐसे लोग शादी से पहले कई बार शारीरिक संबंध बना चुके होते हैं। इसलिए जल्द ही उन्हें बोरियत महसूस होने लगती है। इसलिए जब उन्हें कोई और ज्यादा आकर्षक लगता है तो वह शादी का निर्णय बदल लेते हैं। 

यह भी पढ़ें- गोलियों को मारो 'गोली'! सिर्फ 15 दिन पिएं ये जूस, सेक्स लाइफ हो सकती है बेहतर

6) शादी के बाद हो सकता है पछतावा

सेक्स से या तो आपको काफी खुशी मिल सकती है या यह आपको उलझन में डाल सकता है। उदहारण के लिए आप किसी ऐसे इंसान को डेट पर ले जा रहे हैं जिसकी पसंद आपसे नहीं मिल रही, तो आप उससे शादी करना नहीं चाहेंगे। पर तब क्या करेंगे जब सेक्स में आपको काफी मज़ा आता हो? सेक्स करने के बाद आप आवेग में आकर गलत निर्णय ले लेते हैं और शादी कर लेते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि आपके बीच शादी के बाद झगड़ें शुरू हो जाते हैं और पछतावा होने लगता है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: side effects of sex before marriage

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे