लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिकों का दावा! शिलाजीत से ताकतवर ये चीज कमजोर पुरुषों के लिए वरदान, 3 दिन में दिखेगा असर

By उस्मान | Updated: October 12, 2019 12:27 IST

Sex Drive Foods : थकान, कमजोरी और तनाव से हर दूसरा पुरुष पीड़ित है। इसका बुरा असर व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ यौन जीवन पर भी पड़ रहा है।

Open in App

आजकल थकान, कमजोरी और तनाव से हर दूसरा पुरुष पीड़ित है। इसका बुरा असर व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ यौन जीवन पर भी पड़ रहा है। खाने में पोषक तत्वों की कमी और मिलावटी चीजों के सेवन से शरीर अंदर से खोखला बनता जा रहा है। आयुर्वेद में शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए कई प्राकृतिक चीजें हैं, जिनके नियमित सेवन से शरीर की दुर्बलता और यौन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। अश्वगंधा उनमें से एक है जिसके नियमित सेवन से इन समस्याओं से राहत पाई जा सकती है।

अश्वगंधा को एक औषधीय पौधा माना जाता है। इस जड़ी बूटी का भारत में लगभग तीन हजार सालों से आयुर्वेदिक उपचार में इस्तेमाल होता आ रहा है। हाल ही में यह पौधा अपने औषधीय गुणों के कारण वैज्ञानिक औषधीय उपचार का भी हिस्सा बन गया है।

इसमें बहुत ही अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे तत्व पाए जाते हैं जिस वजह से यह शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर रक्त को शुद्ध बनाता है। एक शोध में  पाया गया है कि अश्वगंधा के अंदर कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दिमाग को रिलैक्स करने में बहुत फायदेमंद होते हैं।

तनाव और चिंता होती है दूर

इंडियन जर्नल ऑफ साइकोलॉजिकल मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन ने साबित किया कि जब तनाव और चिंता के स्तर को कम करने की बात आती है तो अश्वगंधा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अध्ययन के लिए तनाव और चिंता से पीड़ित 64 लोगों को रोजाना अश्वगंधा के 300 मिलीग्राम / कैप्सूल दिए गए थे। इन लोगों को 60 दिनों तक कैप्सूल दिए गए और अध्ययन के अंत में यह ध्यान दिया गया था कि रोजाना 500-600 मिलीग्राम के बीच अश्वगंधा खाने तनाव और चिंता को दूर किया जा सकता है।

मांसपेशियों और शरीर को मजबूत बनाने में सहायक

जर्नल ऑफ इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ स्पोर्ट्स न्यूट्रीशन द्वारा किए गए एक अध्ययन से पता चला कि अश्वगंधा की खुराक मांसपेशियों और ताकत के विकास में मदद करती है। अध्ययन के लिए 18-50 साल की आयु के 57 लोगों को लिया गया था। इन्हें दो समूहों में विभाजित किया गया था, जहां एक को 600 मिलीग्राम अश्वगंधा दिया गया था और एक समूह को इसे खाए बिना जिम करने को कहा गया। अश्वगंधा खाने वालों की  मांसपेशियों की ताकत में 1.5-1.7 गुना वृद्धि हुई और मांसपेशियों के आकार में 1.6-2.3 गुना अधिक वृद्धि हुई।

3) फर्टिलिटी बढ़ाने में सहायक

फर्टिलिटी एंड स्टेरिलिटी जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, अश्वगंधा में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने की क्षमता है, खासकर पुरुषों में। फर्टिलिटी से पीड़ित 75 पुरुषों को लेकर तीन महीने की अवधि तक एक अध्ययन किया गया। व्यक्तियों को 5 ग्राम अश्वगंधा की दैनिक खुराक दी गई। अध्ययन के अंत में प्रतिभागियों में शुक्राणुओं की संख्या और शुक्राणु की गुणवत्ता में वृद्धि देखी।

4) शीघ्रपतन के इलाज में मददगार

इस प्रभावी औषधीय जड़ी-बूटी का पुरुषों में यौन समस्याओं का इलाज करने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं उपयोग किया जाता है। इसे अंगों की ताकत बढ़ाने और पुरुषों में स्टेमिना और कंट्रोल बढ़ाने के लिए जाना जाता है। आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर लें और इसे बकरी के दूध के में मिलाएं। इस मिश्रण को दिन में दो बार पियें, ऐसा करने से शीघ्रपतन की समस्या से राहत मिल सकती है। 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सडाइट टिप्ससेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब