80 लोगों से सेक्स रिलेशन रख चुकी ये महिला, सेक्स की लत के नुकसान

By उस्मान | Published: May 13, 2018 03:20 PM2018-05-13T15:20:18+5:302018-05-13T15:20:18+5:30

इस महिला का मानना है कि वह हर दिन को जिंदगी के आखिरी दिन के रूप में जीती है। यही कारण है कि वह ढेर सारे प्रेमियों के साथ अफेयर में रह चुकी है।

sex addiction signs, symptoms and side effects | 80 लोगों से सेक्स रिलेशन रख चुकी ये महिला, सेक्स की लत के नुकसान

80 लोगों से सेक्स रिलेशन रख चुकी ये महिला, सेक्स की लत के नुकसान

सेक्स हर इंसान की जिंदगी का अहम हिस्सा है। यह प्यार जताने का एक तरीका है। कई लोगों के लिए सेक्स एक दवाई की तरह है। उनके लिए यह एक संबंध नहीं, बल्कि जिंदगी है। डॉक्टर और एक्सपर्ट मानते हैं कि लिमिट सेक्स यानी हफ्ते में 2 से 3 बार संबंध बनाना सेहत के लिए सही होता है लेकिन अगर सेक्स किसी इंसान की लत बन जाए, तो उससे उसका जीवन तबाह हो सकता है। एक ऐसा ही मामला इंग्लैंड से सामने आया है। यहां एक महिला ने इस बात को माना है कि उसने 80 शादीशुदा पुरुषों के साथ संबंध बनाए हैं। 43 वर्षीय लुइस वैन डर वेल्डे नाम की इस महिला का मानना है कि वह हर दिन को जिंदगी के आखिरी दिन के रूप में जीती है। यही कारण है कि वह ढेर सारे प्रेमियों के साथ अफेयर में रह चुकी है।

डेली मेल के अनुसार, यह महिला खुद को सेक्स एंड रिलेशनशिप एक्सपर्ट बताती है। सेक्स लाइफ जीना इसकी लाइफ में काम का हिस्सा है। साल 2004 में पति की मौत के बाद इसने दूसरे लोगों के साथ रिलेशन रखना शुरू कर दिया था। मजे की बात यह है कि यह महिला शादीशुदा पुरुषों के साथ ही यौन संबंध बनाती है और उनसे एक वेबसाइट के जरिए मिलती है।, खैर, यह एक अलग मामला है लेकिन मुद्दे की बात यह है कि जिन लोगों को सेक्स की लत लग जाती है उन्हें जीवन में कई नुकसान हो सकते हैं।   

सेक्सोलॉजिस्ट राहुल गप्ता के अनुसार, किसी भी चीज की लत लगना हानिकारक होता है, बात करें अगर सेक्स की लत की तो यह एक ऐसी समस्या है, जो शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से व्यक्ति को बहुत नुकसान पहुंचा सकती है। इससे पीड़ित व्यक्ति की कामेच्छा इतनी बढ़ जाती है कि नियंत्रण से बाहर हो जाती है। कई बार व्यक्ति को इस बात का पता तक नहीं होता कि वो सेक्स एडिक्ट हो गया है। 

सेक्स की लत के लक्षण

- सेक्स करने की इच्छा ज्यादा बढ़ना 
- काम और पढ़ाई में ध्यान न लग पाना
- नुकसान जानते हुए भी उस एक्टिविटी से बाहर न निकल पाना 
- पार्टनर के साथ सेक्स करने के बाद भी संतुष्ट न होना 
- दूसरी महिलाओं या पुरुषों के साथ संबंध बनाना
- पोर्न फिल्में देखना 
- हस्तमैथुन के बाद भी संतुष्टि न मिलना
- हर समय सिर्फ सेक्स का ख्याल आना

यह भी पढ़ें- सुबह 5 बजकर 48 मिनट पर सेक्स करने से होते हैं ये 5 फायदे

सेक्स की लत से नुकसान

- कई लोगों के साथ सेक्स संबंध से यौन संचारित रोगों का खतरा  
- कामेच्छा शांत नहीं होने पर बेचैन, चिंता, गुस्सा और चिड़चिड़ापन  
- महिलाओं को अनचाही प्रेग्नेंसी का खतरा 
- चिंता, डिप्रेशन का खतरा 
- शराब के सेवन अधिक करना 
- व्यक्ति के कामकाज और उसकी करियर ग्रोथ पर असर पड़ना 
- शादीशुदा की ज़िंदगी पर असर हो सकता है

(फोटो- डेली मेल) 

Web Title: sex addiction signs, symptoms and side effects

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे