लाइव न्यूज़ :

आपको इन खतरनाक बीमारियों से दूर रख सकती है सुबह 10 मिनट की दौड़, जानिए इनके बारे में

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 26, 2024 10:49 IST

जिन लोगों के पास फिटनेस के लिए समय नहीं है उन्हें सिर्फ 10 मिनट दौड़कर कई फायदे मिल सकते हैं। जी हां, रोजाना 10-15 मिनट दौड़ने से शरीर से कई बीमारियां दूर रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवजन घटाने में आपकी डाइट सबसे बड़ी भूमिका निभाती है।आप दिन भर में जो शारीरिक गतिविधि करते हैं, वह भी मायने रखती है।रोजाना 10 मिनट दौड़ने से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है और वजन भी तेजी से कम होता है। 

वजन घटाने में आपकी डाइट सबसे बड़ी भूमिका निभाती है। इसके अलावा आप दिन भर में जो शारीरिक गतिविधि करते हैं, वह भी मायने रखती है। स्वस्थ रहने और मोटापा कम करने के लिए रोजाना 45 मिनट तक टहलने की सलाह दी जाती है, लेकिन जिन लोगों के पास समय की कमी है उन्हें 10 मिनट की दौड़ से भी फायदा हो सकता है। रोजाना 10 मिनट दौड़ने से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है और वजन भी तेजी से कम होता है। 

जानिए रोजाना दौड़ने के फायदे

दिल रहेगा स्वस्थ- रोजाना सिर्फ 10 मिनट दौड़ने से दिल स्वस्थ रहता है. इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है और हृदय की कार्यप्रणाली बेहतर होती है। मांसपेशियां रक्त को तेजी से पंप करती हैं, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है। इसलिए आपको हर दिन कुछ मिनट जरूर दौड़ना चाहिए।

वजन घटाना- मोटापा कम करने के लिए पैदल चलने से ज्यादा असरदार है दौड़ना. रोजाना कुछ मिनट दौड़ने से फैट तेजी से बर्न होता है और वजन कम होता है। दौड़ने से पेट की चर्बी कम की जा सकती है। दौड़ने के दौरान आप अधिक कैलोरी बर्न करते हैं। जो वजन घटाने के लिए जरूरी है.

हैप्पी हार्मोन बढ़ते हैं- जब आप दौड़ते हैं तो शरीर में हैप्पी हार्मोन बढ़ते हैं. दौड़ने से एचजीएच हार्मोन पैदा होता है, जो शरीर को खुश और स्वस्थ बनाता है। रोजाना दौड़ने से भी बढ़ती उम्र को कम किया जा सकता है।

बेहतर नींद- जिन लोगों को नींद न आने की समस्या है उन्हें रोजाना दौड़ने से फायदा होगा। दौड़ने से आपकी नींद, नींद के पैटर्न और नींद की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। सिर्फ 10 मिनट की दौड़ या कार्डियो एक्सरसाइज रात में गहरी और अच्छी नींद लाने में मदद करती है।

हड्डियां और मांसपेशियां बनेंगी मजबूत- दौड़ने से न सिर्फ दिल से जुड़े फायदे मिलते हैं बल्कि मांसपेशियां और जोड़ भी मजबूत होते हैं. नियमित रूप से दौड़ने से पैरों और कोर की मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है। दौड़ने से ग्रोथ हार्मोन का उत्पादन बढ़ता है जो मांसपेशियों के ऊतकों को ठीक करता है और उनकी मरम्मत करता है। दौड़ने से हड्डियां मजबूत होती हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब