लाइव न्यूज़ :

Rabies Outbreak in Seals: ‘सील’ में रेबीज प्रकोप?, पहली बार समुद्री स्तनधारियों में वायरस फैला, क्या मानव में फैलने की आशंका?, जानें क्या बोले विशेषज्ञ, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2024 11:22 IST

Rabies Outbreak in Seals: सरकारी पशु चिकित्सक डॉ. लेस्ली वैन हेल्डेन ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के पश्चिमी और दक्षिणी तट पर विभिन्न स्थानों पर मृत पाई गई कम से कम 24 ‘केप फर सील’ रेबीज से पीड़ित थीं।

Open in App
ठळक मुद्देरेबीज, स्तनधारियों को प्रभावित करता है और इसका वायरस मनुष्यों में प्रवेश कर सकता है।दक्षिणी तट पर विभिन्न स्थानों पर मृत पाई गई कम से कम 24 ‘केप फर सील’ रेबीज से पीड़ित थीं। लक्षण नजर आने के बाद यह लगभग हमेशा घातक होता है।

Rabies Outbreak in Seals: दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने ‘सील’ में रेबीज के प्रकोप की पहचान की है और ऐसा माना जा रहा है कि पहली बार समुद्री स्तनधारियों में यह वायरस फैला है। ‘सील’ ज्यादातर आर्कटिक और अंटार्कटिक के जल में पाई जाती है, जो काफी ठंडा होता है। सरकारी पशु चिकित्सक डॉ. लेस्ली वैन हेल्डेन ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के पश्चिमी और दक्षिणी तट पर विभिन्न स्थानों पर मृत पाई गई कम से कम 24 ‘केप फर सील’ रेबीज से पीड़ित थीं। रेबीज, स्तनधारियों को प्रभावित करता है और इसका वायरस मनुष्यों में प्रवेश कर सकता है।

इसके लक्षण नजर आने के बाद यह लगभग हमेशा घातक होता है। रेबीज लार के माध्यम से फैलता है और आमतौर पर जंतु के काटने से फैलता है। हेल्डेन और अन्य विशेषज्ञों ने इस सप्ताह कहा कि यह वायरस लंबे समय से जंगली जानवरों जैसे रैकून, कोयोट, लोमड़ी, सियार और पालतू कुत्तों में पाया जाता रहा है। लेकिन इसके समुद्री स्तनधारियों में फैलने का मामला अबतक सामने नहीं आया था।

समुद्री स्तनधारी में रेबीज का एकमात्र ज्ञात मामला 1980 के दशक की शुरुआत में नॉर्वे के स्वालबार्ड द्वीप समूह में एक सील में सामने आया था। शोधकर्ताओं ने कहा कि उस सील को संभवतः एक आर्कटिक लोमड़ी ने संक्रमित किया था, और वहां सील में रेबीज फैलने का कोई साक्ष्य नहीं था।

दक्षिण अफ़्रीका में अधिकारियों ने जून में केप फर सील में रेबीज का पहली बार पता लगाया, जब केप टाउन बीच पर एक कुत्ते को सील ने काट लिया था। कुत्ता रेबीज से संक्रमित हो गया, जिसके बाद शोधकर्ताओं ने 2021 से पहले से ही एकत्र किए गए 135 सील के शवों के मस्तिष्क के नमूनों में रेबीज की जांच शुरू की।

लगभग 20 नए नमूने भी एकत्र किए गए और बाद की जांच में और भी मामलों की पुष्टि हुई। वैज्ञानिक अब यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि रेबीज सील तक कैसे पहुंचा, क्या यह उनके बीच व्यापक रूप से फैल रहा है और इसे रोकने के लिए क्या किया जा सकता है। एपी सुभाष पवनेश पवनेश

टॅग्स :साउथ अफ़्रीकाडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

क्राइम अलर्टAshok Kharat Scandal: 15 लाख रुपये का शहद बेचा?, खाने से यौन क्षमता और शक्ति बढ़ेगा?, अशोक खरात जांच में नया और चौंकाने वाला खुलासा?

भारतबिहार: बजट सत्र के दौरान विधान पार्षद डॉ. हर्षवर्धन आजाद के ग्रामीण चिकित्सकों को झोला छाप कहे जाने से भड़के ग्रामीण चिकित्सक

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम