Pregnancy Diet Tips: जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए खाएं ये 10 चीजें, मिसकैरेज से बचने के लिए न खाएं ये 10 चीजें

By उस्मान | Published: June 3, 2019 02:59 PM2019-06-03T14:59:12+5:302019-06-03T14:59:12+5:30

प्रेगनेंसी शुरू होने से लेकर बच्चे के जन्म के बाद तक मां और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए खानेपीने का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। बच्चे के विकास और मां के स्वास्थ्य के लिए आवशयक पोषक तत्व बहुत जरूरी हैं, जो स्वस्थ चीजों से ही मिलते हैं। इस दौरान खानेपीने को लेकर आपकी थोड़ी भी लापरवाही आपके और बच्चे के लिए मुसीबत बन सकती है।

pregnancytips Pregnancy Diet Tips, pregnancy tips for normal delivery, pregnancy diet menu, diet chart for pregnant lady | Pregnancy Diet Tips: जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए खाएं ये 10 चीजें, मिसकैरेज से बचने के लिए न खाएं ये 10 चीजें

फोटो- पिक्साबे

प्रेगनेंसी किसी भी महिला के लिए उसके जीवन का सबसे खास दौर होता है। यह वो नाजुक समय होता है, जब प्रेग्नेंट महिला को अपना और होने वाले बच्चे का बहुत ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। प्रेगनेंसी शुरू होने से लेकर बच्चे के जन्म के बाद तक मां और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए खानेपीने का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। बच्चे के विकास और मां के स्वास्थ्य के लिए आवशयक पोषक तत्व बहुत जरूरी हैं, जो स्वस्थ चीजों से ही मिलते हैं। इस दौरान खानेपीने को लेकर आपकी थोड़ी भी लापरवाही आपके और बच्चे के लिए मुसीबत बन सकती है। यही वजह है कि इस दौरान आपको प्रेगनेंसी डाइट चार्ट फॉलो करना चाहिए। हम आपको बता रहे हैं कि आपको किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए। 

गर्भपात का कारण बन सकती हैं ये चीजें (Foods that can cause miscarriage in pregnancy)

गर्भवती महिलाओं को खानेपीने का बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। सही समय पर सही चीजें और सही मात्रा में खाने से मां और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। हेल्दी चीजों का मतलब यह नहीं है कि आप कुछ भी खायें। इस दौरान आपको प्रेगनेंसी डाइट चार्ट फॉलो करना चाहिए। खानेपीने को लेकर आपकी थोड़ी सी लापरवाही गर्भपात यानी मिसकैरेज (Miscarriage) का कारण बन सकती है। इस दौरान आपको अनानास, तिल के बीज, कलेजी, एलोवेरा, पपीता, सहजन की सब्जी, कैफीन, आडू, प्रोसेस मीट, सीफूड, ज्यादा मसलों के सेवन से बचना चाहिए। यह सभी गर्म होती हैं और इनके सेवन से गर्भपात का खतरा हो सकता है।

प्रेगनेंसी में न खाएं ये चीजें (Foods to avoid in pregnancy)

प्रेगनेंसी में कुछ चीजें आपको और आपके बच्चे के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए आपको इस दौरान कुछ चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए। इन चीजों में कच्चा और अधपका मांस, कच्चा दूध, कच्चा पनीर, लीवर, फिश ऑयल, कच्चे अंडे, कुछ तरह की मछलियां, शराब और कैफीन शामिल हैं। यह चीजें बच्चे के विकास को प्रभावित कर सकती हैं जिससे उसे कई तरह के हेल्थ इशू हो सकते हैं। 

प्रेगनेंसी के चांस बढ़ाती हैं ये चीजें (Foods to boost your chances of conception)

अगर बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं और तमाम कोशिशों के बावजूद सफल नहीं हो पा रहे हैं, तो आपको डाइट में बदलाव करना चाहिए। वैसे प्रेगनेंसी के लिए यौन संबंध सबसे जरूरी है लेकिन इसके बाद खानेपीने की कुछ चीजें गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ाने का काम करती हैं। यौन संबंध के अलावा आपको अपने खाने में इन चीजों का सेवन बढ़ाना चाहिए। इन चीजों में बीन्स, केले, मछली, आइसक्रीम, अंडे, पत्तेदार सब्जियां, बादाम, साबुत अनाज, ओलिव ऑयल जैसी चीजें शामिल हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि इन चीजों में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो गर्भधारण की संभावना को बढ़ाने का काम करते हैं।

प्रेगनेंसी में खाएं ये चीजें (Foods to Eat in pregnancy)

गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ आहार लेना बहुत महत्वपूर्ण है। इस समय के दौरान, आपके शरीर को अतिरिक्त पोषक तत्वों, विटामिन और खनिजों की आवश्यकता होती है। दूसरी और तीसरी तिमाही के दौरान प्रत्येक दिन 350-500 अतिरिक्त कैलोरी की आवश्यकता हो सकती है। सीधे शब्दों में कहें, स्वस्थ, पौष्टिक खाद्य पदार्थ चुनने से आपको और आपके बच्चे के स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। इसलिए आपको किसी भी कीमत पर इन चीजों का सेवन करना चाहिए. दूध, दही और पनीर से जैसे देरी उत्पाद। लेकिन ध्यान रहे कि ये कच्चे न हों। बीन्स, छोले, सोयाबीन, पीनट्स, शकरकंद, सैमन फिश, अंडे, हरे सब्जियां, ब्रोकोली, दुबला मांस, बेरीज, साबुत अनाज अवोकेडो जैसी चीजों का खूब सेवन करें।  

English summary :
It is very important to take care of eating habits for the better health of the mother and the child, from the starting of pregnancy to the baby's birth. Essential nutrients for baby's development and mother's health are very important


Web Title: pregnancytips Pregnancy Diet Tips, pregnancy tips for normal delivery, pregnancy diet menu, diet chart for pregnant lady

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे