डिलीवरी के बाद रखें इन 6 बातों का ध्यान, वरना बच्चे को भो हो सकती है मुसीबत

By उस्मान | Published: September 7, 2018 04:31 PM2018-09-07T16:31:28+5:302018-09-07T16:31:28+5:30

अक्सर देखा गया है कि महिलाएं बच्चे के चक्कर में खुद पर उतना ध्यान नहीं दे पाती हैं जितना उनके लिए जरूरी है।

pregnancy tips : things keep in mind after delivery | डिलीवरी के बाद रखें इन 6 बातों का ध्यान, वरना बच्चे को भो हो सकती है मुसीबत

फोटो- सोशल मीडिया

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना जितना जरूरी होता है उतना ही डिलीवरी के बाद भी जरूरी है। जाहिर है गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में हार्मोनल, फिजिकल और इमोशनल बदलाव आते हैं। डिलीवरी के बाद आप अपना ध्यान रखकर खुद को फिट रख सकती हैं। अक्सर देखा गया है कि महिलाएं बच्चे के चक्कर में खुद पर उतना ध्यान नहीं दे पाती हैं जितना उनके लिए जरूरी है। डिलीवरी के बाद मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें इसलिए खानपान का ध्यान रखना एक नई मां के लिए बहुत जरूरी होता है।

 

1) डाइट के रखें विशेष ध्यान
डिलीवरी के बाद आपके शरीर को पूरे पोषण की जरूरत होती है। इतना ही नहीं अब आपको बच्चे को ब्रेस्फीडिंग भी कराना होता है। ऐसे में आपको खानेपीने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपको तरल पदार्थों का सेवन बढ़ा देना चाहिए। इसके अवाला फल, हरी सब्जियां और अनाज की मात्र बढ़ा देनी चाहिए।  

2) विटामिन लेती रहें
कई महिलाएं डिलीवरी के बाद पहले से ले रही विटामिन लेना छोड़ देती हैं। अगर ब्रेस्फीडिंग करा रही हैं, तो आपको अधिक विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। इसलिए विटामिन डी और ओमेगा 3 फिश ऑयल का सेवन करते रहना चाहिए। 

3) पर्याप्त नींद लें
बेशक बच्चे की देखभाल के चक्कर में आपकी नींद गायब हो जाती है लेकिन आपको पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। एक्सपर्ट के अनुसार, नवजात शिशु दिन में कई बार तीन से चार घंटे सोकर 16 घंटे सोते हैं। इसलिए आपको इसका फायदा उठाना चाहिए और अपनी नींद पूरी करनी चाहिए।

View this post on Instagram

 

4) एक्सरसाइज है जरूरी 
जाहिर है प्रेगनेंसी में आपका मोटापा बढ़ जाता है। इसलिए मोटापे से राहत पाने और फिट रहने के लिए आपको डिलीवरी के बाद एक्सरसाइज शुरू कर देनी चाहिए। हालांकि इसके लिए पहले आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। आपको कीगल एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए इससे पेल्विक हिस्से में मजबूती आती है। 

5) शारीरिक संबंधों से रहे दूर
बच्चे को जन्म देने के बाद जब तक अंदरूनी रूप से स्वस्थ न हो जाएं सैक्स से परहेज रखें। इससे आपको और पार्टनर दोनों को नुकसान हो सकता है। 

6) बैठने का सही तरीका
बैठने का गलत तरीका कमर दर्द का कारण बनता है। सही तरीके से बैठे,कमर दर्द हो तो तरीके का सहारा भी ले सकते हैं। इससे आराम से बैठ पाएगी और दर्द भी कम होगा। 

Web Title: pregnancy tips : things keep in mind after delivery

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे