लाइव न्यूज़ :

केरल में बाढ़ के बाद रैट फीवर, हेपेटाइटिस, चिकन पॉक्स से 46 की मौत, जानिए इन रोगों से बचने के उपाय

By उस्मान | Updated: September 3, 2018 11:47 IST

एक्सपर्ट से जानिए बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारी लेप्टोस्पायरोसिस, चिकन पॉक्स और हेपेटाइटिस ए के लक्षण और बचाव के उपाय

Open in App

सदी की सबसे बड़ी बाढ़ का सामने करने वाले केरल राज्य के सामने अब एक और बड़ी समस्या आ गई है। बाढ़ का खतरा टलने के बाद अब यहां जानलेवा जलजनित रोगों ने लोगों को चपेट में लेना शुरू कर दिया है। राज्य के एकीकृत रोग निगरानी परियोजना के अनुसार, पिछले 15 दिनों में यहां लेप्टोस्पायरोसिस (Leptospirosis) बीमारी के 171 मामले सामने आए हैं और 46 लोगों की मौत हो गई है। लेप्टोस्पायरोसिस एक जीवाणु रोग है जो मुख्य रूप से संक्रमित जानवरों के मूत्र से दूषित पानी या मिट्टी के माध्यम से प्रसारित होता है। इसी तरह, राज्य में चिकन पॉक्स के 1,617 मामले सामने आए और इससे एक की मौत हो गई है। इसके अलावा, हेपेटाइटिस ए (Hepatitis A) ने भी 1,044 को अपनी चपेट में ले लिए है और इससे चार की मौत हो गई। जनवरी से 1 सितंबर 2018 तक, केरल में 36 मौतों के साथ लेप्टोस्पायरोसिस के 788 मामले देखे गए हैं। जबकि 15 मौतों के साथ चिकन पॉक्स के 21,915 मामले देखे गए और दो मौतों के साथ स्क्रब टाइफस (Scrub Typhus) के 141 मामले सामने आए। 

लेप्टोस्पायरोसिस क्या है? दिल्ली के जरनल फिजिशियन डॉक्टर अजय लेखी के अनुसार, यह एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन है, जो जानवरों से होता है। यह कुत्ते, चूहे और खेत के जानवरों के पेशाब से फैलता है। इस खतरनाक रोग के कोई विशेष लक्षण नहीं होते हैं। कई मामलों में यह बीमारी घातक है लेकिन स्थति ज्यादा खराब होने पर आपको जान का खतरा हो सकता है। इसके लक्षणों में सीने में दर्द और हाथ पैरों में सूजन होना शामिल है। सरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, पीलिया, उल्टी, दस्त आदि इसके लक्षण हैं।

कैसे फैलती है यह बीमारीलेप्टोस्पायरोसिस लेप्टोस्पिरा इंटरऑर्गन नामक बैक्टीरिया से होती है। यह बैक्टीरिया कई जानवरों के उनकी किडनियों में होता है। यह मिटटी और उनके पेशाब के जरिए बाहर निकलता है। यह आपके मुंह, नाक और जननांगों के जरिए दूसरे लोगों में प्रवेश कर सकता है। इतना ही नहीं यह सेक्स और ब्रेस्फीडिंग के जरिए भी फ़ैल सकता है। 

लेप्टोस्पायरोसिस के लक्षणआम तौर पर दो हफ्ते के भीतर लेप्टोस्पायरोसिस के लक्षण दिखाना शुरू होते सकते हैं, हालांकि कुछ मामलों में, लक्षण एक महीने में भी दिखाई नहीं देते हैं। जब यह बीमारी होती है, तो इसका असर तेजी से होता है। उस दौरान आपको 104 डिग्री सेल्सियस तक बुखार आ सकता है। इसके अन्य विशिष्ट लक्षणों में शामिल हैं- सरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, पीलिया, उल्टी, दस्त, त्वचा पर लाल दाने होना।  

लेप्टोस्पायरोसिस से बचाव

1) दूषित पानी से बचेंबारिश के गंदे पानी की वजह से इस बीमारी के फैलने का सबसे अधिक खतरा होता है। इससे बचने के लिए आपको गंदे पानी में जाने से बचना चाहिए। 

2) जानवर और चूहों से बचेंअगर आपके घर और आसपास चूहें, तो आपको उन्हें भगाने की कोशिश करनी चाहिए। घर को साफ रखें और कोई भी खाने की चीज को खुला ना छोड़ें।  

3) गंदे टॉयलेट्स से बचेंअगर आप सफर कर रहे हैं, तो ध्यान रहे कि गंदे टॉयलेट्स का इस्तेमाल ना करें। कोई भी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें। 

टॅग्स :केरलकेरल बाढ़हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

स्वास्थ्य अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?