लाइव न्यूज़ :

एनजीओ का दावा, दिल्ली-एनसीआर में 50 फीसदी कोरोना लक्षण वाले संभावित मरीजों ने नहीं कराया टेस्ट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 20, 2022 19:37 IST

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच दिल्ली और एनसीआर में बड़ी संख्या में लोगों ने लक्षण दिखाई देने के बाद भी आरटीपीसीआर टेस्ट से परहेज किया या फिर उसकी जगह रैपिड एंटीजन परीक्षण करवा कर छुट्टी कर ली। वहीं 50 फीसदी ऐसे भी संभावित मरीज थे, जिन्होंने कोई टेस्ट नहीं कराया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-एनसीआर में लगभग 50 फीसदी ऐसे लोग थे, जिन्होंने लक्षण के बाद भी परीक्षण नहीं करवायाजबकि 34 फीसदी ने घर पर ही आरएटी (रैपिड एंटीजेन टेस्ट) करवा लियावहीं कोविड के लक्षण के केवल 16 फीसदी लोगों ने आरटी-पीसीआर परीक्षण कराया

दिल्ली: बीते एक महीने से इस सदी की सबसे खतरनाक महामारी कोरोनो एक बार फिर दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में खतरे की चेतावनी देने लगी है।

एक बार फिर बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच दिल्ली और एनसीआर में बड़ी संख्या में लोगों ने लक्षण दिखाई देने के बाद भी आरटीपीसीआर टेस्ट से परहेज किया या फिर उसकी जगह रैपिड एंटीजन परीक्षण करवा कर छुट्टी कर ली।

इस मामले में जानकारी देते हुए लोकलसर्किल नाम के स्वास्थ्य एनजीओ ने दावा किया है कि देश के अधिकांश हिस्सों में कोरोना मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं दिल्ली और और एनसीआर में तो खासतौर कोरोना संक्रमण में भारी उछाल देखा जा रहा है।

इसके साथ ही एनजीओ लोकलसर्किल ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "हालात फिर से भयावह हो रहे हैं क्योंकि सिर्फ दिल्ली में रोजाना 1,500-1,800 कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा नोएडा, गुरुग्राम जैसे बड़े एनसीआर शहरों में भी कोरोना के 600 से 1,000 मामले दर्ज किए गए हैं।"

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के बढ़ते खतरे के ऑन-ग्राउंड स्थिति को समझने के लिए लोकलसर्किल ने दिल्ली-एनसीआर के निवासियों से इनपुट मांगा कि क्या उन्हें या उनके परिवार में किसी को भी बीते 30 दिनों में कोरोना के लक्षण थे और अगर थे तो उस स्थिति में उसका परीक्षण किस तरह से कराया।

एनजीओ द्वारा किये गये सर्वे में उसे दिल्ली-एनसीआर के सभी जिलों से लगभग 11,059 नागरिकों से प्रतिक्रियाएं मिलीं। जिनमें से 64 फीसदी पुरुषों और 36 फीसदी महिलाओं ने हिस्सा लिया।

एनजीओ ने दावा किया, “जिन लोगों में कोविड के लक्षण थे, उनमें से केवल 16 फीसदी ने आरटी-पीसीआर परीक्षण कराया, जबकि 34 फीसदी ने घर पर ही आरएटी (रैपिड एंटीजेन टेस्ट) करवा लिया और लगभग 50 फीसदी ऐसे भी थे, जिन्होंने कई परीक्षण नहीं करवाया।”

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में रविवार को एक दिन में 1,530 नए कोविड मामले और तीन मौतें दर्ज की गईं, जबकि कोरोना पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 8.41 फीसदी हो गई है। दिल्ली में लगातार पांचवां दिन ऐसा हुआ है कि एक दिन में कोरोना के 1,300 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली सरकार की ओर से जारी किये गये आकड़ों के मुताबिक रविवार को हुए कुल 18,183 कोविड परीक्षणों में यह बात सामने आई है कि कोरोना प्रभावित मरीजों की संख्या 19,22,089 तक पहुंच गई है, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 26,232 हो गई। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :CoronaCoronavirus in Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

भारतमहाराष्ट्र में कोविड-19 के 37 नए मामले सामने आए, कुल मामलों की संख्या 2,318

भारतवर्ष 2022 में कोविड से 86.5 लाख मौत?, सीआरएस रिपोर्ट में खुलासा, 2021 में देश भर में 1.02 करोड़ की मौत

स्वास्थ्यCovid-19: दिल्ली में कोविड-19 के 30 नए मामले, मरीजों की संख्या बढ़कर 592

स्वास्थ्यCovid-19 Update: दिल्ली में कोरोना का कहर, 2 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 562

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम