लाइव न्यूज़ :

नए साल में दिल्लीवासियों को तोहफा, दिल्ली सरकार के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर 450 प्रकार की चिकित्सा जांच निशुल्क, जानें कौन-कौन जांच शामिल 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2022 21:17 IST

दिल्ली के लोग अगले साल एक जनवरी से दिल्ली सरकार द्वारा संचालित सभी अस्पतालों, मोहल्ला क्लीनिक और पॉलीक्लिनिक में इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनिजी स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं का खर्च वहन करने में असमर्थ हैं।दिल्ली सरकार अभी 212 चिकित्सा जांच निशुल्क उपलब्ध कराती है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बाद में घोषणा पर एक बयान साझा किया।

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार एक जनवरी से अपने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर 450 प्रकार की चिकित्सा जांच निशुल्क उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस कदम से उन लोगों को मदद मिलेगी, जो निजी स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं का खर्च वहन करने में असमर्थ हैं।

 

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार अभी 212 चिकित्सा जांच निशुल्क उपलब्ध कराती है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अस्पतालों और मोहल्ला क्लिनिक में 238 और जांच निशुल्क उपलब्ध कराने के स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बाद में घोषणा पर एक बयान साझा किया।

बयान में हालांकि लोगों को मुफ्त में उपलब्ध होने वाली नयी जांच के नामों का जिक्र नहीं किया गया है। एक सरकारी प्रवक्ता को भेजे गए कई सवालों का कोई जवाब नहीं मिला। केजरीवाल ने कहा कि सभी को अच्छी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षा मुहैया कराना सरकार का लक्ष्य है, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो। यह सुविधा दिल्ली के लोगों को मिलेगी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सभी को अच्छी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं तथा शिक्षा मुहैया कराना हमारा मिशन है, चाहे किसी की आर्थिक स्थिति कैसी भी हो। स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं बहुत महंगी हो गयी हैं। कई लोग निजी स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं का खर्च वहन नहीं कर सकते हैं। इस कदम से ऐसे सभी लोगों को मदद मिलेगी।’’

यह सुविधा दिल्ली के लोगों के लिए होगी। ‘आम आदमी मोहल्ला क्लिनिक’ की वेबसाइट के मुताबिक, ऐसे क्लीनिक में लोग 200 से ज्यादा जांच करा सकते हैं। इनमें मल-मूत्र संबंधी जांच, हीमोग्लोबिन, टीएलसी, डीएलसी, सीबीसी, प्लेटलेट काउंट आदि जांच शामिल हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निवासियों के लिए 450 प्रकार के परीक्षण मुफ्त प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। दिल्ली के लोग अगले साल एक जनवरी से दिल्ली सरकार द्वारा संचालित सभी अस्पतालों, मोहल्ला क्लीनिक और पॉलीक्लिनिक में इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।” 

टॅग्स :दिल्ली सरकारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम