लाइव न्यूज़ :

आपके साबुन की खुशबू से आपकी ओर आकर्षित हो रहे है मच्छर! कहीं इस वजह से तो नहीं बन रहे आप इनका शिकार?, जानें स्टडी में क्या हुआ खुलासा

By आजाद खान | Updated: June 13, 2023 14:08 IST

जानकारों का यह कहना है कि इस स्टडी के करने के पीछे का मकसद यह जानना था कि साबुन से भी मच्छरों पर कोई प्रभाव पड़ता है कि नहीं पड़ता है।

Open in App
ठळक मुद्देआपके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले साबुन को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। खुलासे के तहत यह साफ हुआ है कि मच्छर फल और फूल वाले साबुन के गंध को ज्यादा पसंद करते है। वहीं दूसरी ओर अगर नारियल से बने साबुन का इस्तेमाल हो तो उससे मच्छर दूरी बनाए रहते है।

Health Tips: क्या आप अच्छी महक के लिए साबुन का इस्तेमाल करते हैं? सावधान रहें क्योंकि कुछ साबुन आपके जैसे मच्छरों को और अधिक आकर्षित कर सकते हैं। हाल ही में एक शोध हुआ है जिसमें यह खुलासा हुआ है कि आपके द्वारा खुशबू वाले  साबुन का इस्तेमाल भी आपको मच्छरों का शिकार बना सकता है। ऐसे में क्या है यह स्टडी और इस अध्ययन में क्या खुलासा हुआ है, आइए इसे जान लेते हैं। 

शोध में क्या खुलासा हुआ है

बता दें कि वर्जीनिया टेक के कुछ शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन किया है जिसे iScience नामक जर्नल में प्रकाशित किया गया है। इस स्टडी में यह जानने की कोशिश की गई है कि क्या सच में साबुन की खुशबू से मच्छरों पर किसी किस्म का प्रभाव पड़ता है कि नहीं है। इस स्टडी को करने के लिए  वर्जीनिया के शोधकर्ताओं ने चार नामी ब्रांड वाले साबुन को इस्तेमाल किया गया है। 

इसमें यह पाया गया है कि जिस साबुन में फल और फूलों की तरह खुशबू आ रही है उस साबुन से मच्छर ज्यादा आकर्षित हुए हैं। वहीं उन साबुनों में एक नारियल की सुगंध वाले साबुन को भी रखा गया था जिसे उन मच्छरों ने पसंद नहीं किया है और उससे आकर्षित नहीं हुए है। 

क्या कहते हैं शोधकर्ता?

शोधकर्ताओं का कहना है कि पहले इस बात पर जोर दिया जाता रहा था कि मच्छर हमारे शरीर से निकलने वाली खुशबू के प्रति आकर्षित होते हैं। लेकिन इस शोध के बाद यह खुलासा हुआ है कि हमारे द्वारा साबुन लगाने के बाद हमारे शरीर से निकलने वाली किस प्रकार की गंध मच्छरों को ज्यादा पसंद आती है। 

ऐसे में यह पता चला है कि मच्छर फल और फूल वाले साबुन को ज्यादा पसंद करते है और इस तरह के साबुन लगाए हुए लोगों को ज्यादा शिकार बनाते है। वहीं अगर नारियल के बने साबुन का इस्तेमाल किया जाए तो यही मच्छर आपसे दूरी बना लेते हैं।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब