लाइव न्यूज़ :

सावधान! प्रोटीन से भरपूर मसूर-मूंग दाल हुई जानलेवा, फिलहाल ना करें सेवन

By उस्मान | Updated: October 26, 2018 11:30 IST

नेशनल फूड सेफ्टी अथॉरिटी के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से आयात की जाने वाली दालें जहरीले पदार्थों से युक्त हैं। 'द फूड सेफ्टी ऐंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया' ने उपभोक्ताओं को चेतावनी दी है कि नियमित रूप से इन दालों का सेवन ना करें। 

Open in App

भारत में कई प्रकार की दालें प्रयोग की जाती हैं जिनमें मसूर और मूंग दाल भी हैं। दालें हमारे भोजन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं। दालें प्रोटीन का मुख्य स्रोत है। डायरिया, कब्ज व खराब पाचन क्रिया को बेहतर करने में मसूर और मूंग की दाल का सेवन लाभकारी होता है। दाल को आप चावल, चपाती, नान जिसके साथ चाहें परोस सकते हैं। इन दोनों दालों में कई पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, मैग्नीज, पोटैशियम, आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कॉपर, जिंक और विटामिन्स की मात्रा दोगुनी होती है। लेकिन नेशनल फूड सेफ्टी अथॉरिटी के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से आयात की जाने वाली दालें जहरीले पदार्थों से युक्त हैं। बता दें कि कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में इस समय दाल का सबसे ज्यादा उत्पादन हो रहा है। 'द फूड सेफ्टी ऐंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया' ने उपभोक्ताओं को चेतावनी दी है कि नियमित रूप से इन दालों का सेवन ना करें। 

मसूर और मूंग दाल में हैं केमिकल्सलैब में हुए परीक्षण में इन दालों में खतरनाक रसायनों की उच्च मात्रा पाई गई। दालों में ग्लाइफोसेट जैसे जानलेवा रसायन मौजूद पाए गए। इसका इस्तेमाल किसान चूहों और खरपतवार से छुटकारा पाने के लिए करते हैं। इस मुद्दे पर एफएसएसएआई के एक अधिकारी ने कहा, दालों में हर्बीसाइड ग्लाइफोसेट का स्तर बहुत ज्यादा होने की आशंका है जो उपभोक्ताओं की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। 

मसूर और मूंग की दाल में पाए गए ग्लाइफोसेट कण कनाडायिन फूड इन्सपेक्शन एजेंसी ने कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में पैदा की गईं दालों के हजारों सैंपल लेकर परीक्षण किया था। कनाडा की दालों में प्रति अरब ग्लाइफोसेट के 282 कण और ऑस्ट्रेलिया की दालों में प्रति अरब 1000 ग्लाइफोसेट कण पाए गए जोकि किसी भी मानक से बहुत ज्यादा है। दालों की गुणवत्ता पर एक ऐक्टिविस्ट ने चिंता जाहिर की थी और कहा था कि भारतीयों की डाइट पिछले कुछ सालों में बहुत जहरीली हो गई है और लोगों की इसकी जानकारी तक नहीं है।

भारत में ग्लाइफोसेट की पहचान कर पाना मुश्किल भारत में ग्लाइफोसेट को लेकर कोई मानक भी नहीं है जिससे इसकी खपत बिना रोक-टोक चल रही है। इसके बाद यह स्टडी आई है जिसके नतीजे चौंकाने वाले हैं। कुछ साल पहले तक ग्लाइफोसेट को सुरक्षित माना जाता था लेकिन बाद में डबल्यूएचओ ने अपनी एडवाइजरी में इसका सेवन बंद करने की सलाह दी थी।

ग्लाइफोसेट से हो सकती हैं ये खतरनाक समस्याएंखरपतवारनाशक ग्लाइफोसेट से गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इससे शरीर में प्रोटीन संबंधित प्रक्रिया को नुकसान पहुंच सकता है, प्रतिरक्षा तंत्र भी बुरी तरह प्रभावित होता है। इसके अलावा शरीर में जरूरी पोषक तत्वों का अवशोषण होना बंद हो जाता है। कुछ मामलों में ग्लाइफोसेट की वजह से गुर्दा तक काम करना बंद कर देता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब