लाइव न्यूज़ :

Menstrual Hygiene Day: पीरियड्स के दर्द और ऐंठन में तुरंत आराम देती हैं ये 4 चीजें

By उस्मान | Updated: May 28, 2019 11:46 IST

पीरियड में महिलाओं को काफी दर्द और शरीर में ऐंठन की समस्या से जूझना पड़ता है। कई बार महिलाओं को दर्द इतना होने लगता है कि उन्हें दवा खानी पड़ती है, लेकिन कई घरेलू उपायों से इस कष्ट को कम किया जा सकता है.

Open in App

आज मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे (Menstrual Hygiene Day) मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य इससे जुड़ीं नकारात्मक धारणाओं को बदलना और महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। 28 मई को इस दिवस को मनाने के उद्देश्य यह है कि मासिक धर्म चक्र की औसत लंबाई 28 दिन ही होती है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत साल 2014 में जर्मन के एनजीओ डब्ल्यूएएस यूनाइटेड द्वारा हुई।  

मासिक धर्म एक मासिक अवधि है जिसमें योनि के जरिये गर्भाशय के अंदरूनी हिस्से से रक्त और श्लेष्म ऊतक का निर्वहन होता है। बोलचाल की भाषा में इसे पीरियड्स भी कहते हैं। मासिक धर्म के दुष्प्रभावों में से एक है पीरियड ऐंठन या डिसमेनोरिया जो कि गर्भाशय की दीवारों की मांसपेशियों के संकुचन के कारण होती है। इसकी वजह यह है कि इस दौरान गर्भाशय के ऊतकों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है जिससे आपको पेट, पीठ, कमर और कमर के निचले हिस्से में तेज दर्द हो सकता है। इससे निपटने के लिए आप नीचे बताए गए तरीके ट्राई कर सकती हैं।

1) खूब पानी पिएंपर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर की कोशिकाओं को बेहतर कामकाज में मदद मिलती है। शोधकर्ताओं के अनुसार, पीरियड्स के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन की मात्रा में कमी से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। पर्याप्त पानी पीने से आपके सिस्टम को फ्लश करने और आपको हमेशा हाइड्रेटेड रखने में मदद मिल सकती है।

2) फाइबर वाली डाइटबेहतर डाइट से ऐंठन कम करने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। इस दौरान आपको फाइबर और कैल्शियम वाली चीजों का अधिक सेवन करना चाहिए। आप ब्रोकोली, डेयरी उत्पाद और पत्तेदार हरी सब्जियां ले सकती हैं। इसके अलावा सैल्मन, अखरोट, एवोकैडो, आदि में ओमेगा -3 फैटी एसिड होते हैं जो मासिक धर्म के दौरान मांसपेशियों में ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं।

3) विटामिन डीविटामिन डी प्रोस्टाग्लैंडीन के उत्पादन को कम करने में मदद कर सकता है जो मासिक धर्म की शुरुआत करता है। मासिक धर्म की ऐंठन कम करने के लिए आप आप विटामिन डी की खुराक लेते हैं।

4) एक्सरसाइज और योगएक्सरसाइज और योग करने से दर्द से राहत मिल सकती है। व्यायाम या योग शरीर को एंडोर्फिन मुक्त करता है जो दर्द को कम करने में मदद करता है क्योंकि इसमें मॉर्फिन जैसे प्रभाव होते हैं।

टॅग्स :पीरियड्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब