लाइव न्यूज़ :

डॉक्टर की नहीं है जरूरत, घर पर खुद करें अपने ये 6 जरूरी मेडिकल टेस्ट

By उस्मान | Updated: August 31, 2018 16:27 IST

आप बिना डॉक्टर के घर पर ही कुछ मेडिकल टेस्ट कर सकते हैं जिनसे आपको अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी मिल सकती है।

Open in App

अधिकतर लोग समय की कमी और डॉक्टर के डर के कारण मेडिकल टेस्ट नहीं कराते हैं। लेकिन आप बिना डॉक्टर के घर पर ही कुछ मेडिकल टेस्ट कर सकते हैं जिनसे आपको अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी मिल सकती है। जरनल फिजिशियन डॉक्टर अजय लेखी आपको बता रहे हैं कि आप घर कौन-कौन से मेडिकल टेस्ट कर सकते हैं और इनका क्या तरीका है।

 

1) अंतःस्त्रावी प्रणाली के लिए टेस्टआपकी कमर कई स्वास्थ्य संकेत देती है। एक इंच टेप से अपनी नाभि के ऊपर कमर का माप लें। सामान्य होने पर महिलाओं का साइज़ 34 और पुरुषों का 40 होन चाहिए। इससे अधिक साइज़ होने पर आपको डायबिटीज का खतरा हो सकता है। 

2) रीढ़ की हड्डी के लिए टेस्ट  दो वेट मशीन लें। दोनों पर एक-एक रखकर खड़े हो जाएं। ऐसा बैलेंस बनाएं कि किसी एक तरह ज्यादा भार नहीं होना चाहिए। बैलेंस होने के बावजूद अगर किसी एक मशीन में वेट ज्यादा दिखाई पड़ता है, तो इसका मतलब है आपकी हिप बोन, स्पाइन और सिर ऑफ-सेंटर है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।  

3) हड्डियों की जांच के लिए टेस्टअपने नाखून देखें, अगर नाखून खुरदुरे या उन पर सफेद धब्बे हैं, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर को पर्याप्त विटामिन बी और आयरन नहीं मिल रहा है, जिससे आपको ओस्टियोपोरोसिस का खतरा हो सकता है। 

4) आंखों की जांच के लिए टेस्ट30 सेकंड के लिए विंडो फ्रेम देखें और फिर अपनी आंखें बंद करें। फिर अपनी बायीं आंख खोलें, इसे बंद करें, और अपनी दायीं आंख खोलें। अगर आपको तस्वीर धुंधली दिखती है और रेखाएं एक दूसरे के समानांतर नहीं होती हैं, तो यह मैकुलर डिजनरेशन या दृष्टि हानि का संकेत हो सकता है।

5) कानों की जांच के लिए टेस्ट16-19 फीट की दूरी पर दो दोआपको तुरंत स्तों का खड़ा कर दें और उन्हें बात करने के लिए कहें। अगर आप उनकी बात नहीं सुन पा रहे हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

6) लीवर की जांच के लिए टेस्टशीशे के सामने खड़े हो जाएं और देखें कि क्या पेट का मोटापा आपके कमर यानी नाभि के ऊपर तो नहीं है। यह फैट लीवर को प्रभावित करता है और उसे सही तरीके से काम नहीं करने देता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब