लाइव न्यूज़ :

गठिया, माइग्रेन, मतली, दर्द खत्म कर सकती है भांग की चाय, एड्स-कैंसर के मरीजों को मिलेगा ज्यादा फायदा

By उस्मान | Updated: February 14, 2019 17:49 IST

विशेषज्ञों के अनुसार, भांग की चाय इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम, मल्टीपल स्केलेरोसिस, रुमेटीइड गठिया आदि जैसी बीमारियों के इलाज में मदद कर सकती है।

Open in App

कई अध्ययन इस बात का दावा करते हैं कि सीमित मात्रा में भांग के सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचने में मदद मिलती है। लेकिन आपको इसका सेवन नशीले पदार्थों के साथ नहीं बल्कि इससे तैयार की गई चीजों के रूप में करना चाहिए। इसका सेवन करने का सबसे बेहतर उपाय चाय है। वैज्ञानिक मानते हैं कि भांग की चाय पीने से दर्द, मतली, चिंता कम करने आदि में मदद मिल सकती है। 

ऐसे बनाएं भांग की चाय1 ग्राम भांग1 लीटर पानीचाय की छलनीढक्कन वाला चाय का बर्तन

भांग की चाय बनाने की विधिचाय बनाने के लिए सबसे पहले पानी को उबाल लेंफिर, पानी में भांग मिक्स करें इसे लगभग 15 मिनट तक उबलने दें छलनी से भांग के पत्तों को अलग कर लेंयदि आप एक झरनी का उपयोग कर रहे हैं, तो बस इसे हटा देंआप एक चम्मच क्रीमर भी मिक्स कर सकते हैं

भांग की चाय पीने के फायदे1) पुराने दर्द को करती है खत्मअध्ययन बताते हैं कि भांग की चाय के सेवन से पुराने दर्द को कम करने में मदद मिलती है। मल्टीपल स्केलेरोसिस, कैंसर, एड्स आदि से पीड़ित लोग दर्द से राहत पाने के लिए इस चाय को पी सकते हैं। शारीरिक दर्द से राहत देने के अलावा, यह उन मानसिक चिंताओं से भी छुटकारा दिलाता है जो लगातार शरीर के दर्द के साथ होती हैं।

2) मतली से राहत पाने के लिएकीमोथेरेपी सहित दवाओं और बीमारियों के उपचार के दुष्प्रभावों में से एक मतली है। भांग को इस समस्या से राहत देने के लिए जाना जाता है। इसे  स्मोकिंग करने की तुलना में चाय के रूप में पीना बहुत स्वास्थ्यप्रद माना जाता है। यह भूख को बढ़ाने में भी मदद करती है। 

3) ऑटोइम्यून डिजीज से लड़ने में सक्षमविशेषज्ञों के अनुसार, भांग की चाय इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम, मल्टीपल स्केलेरोसिस, रुमेटीइड गठिया आदि जैसी बीमारियों के इलाज में मदद कर सकती है। हालांकि, यह पता लगाने के लिए कि क्या ऑटोइम्यून या इसकी चाय का उपयोग इन ऑटोइम्यून के उपचार के लिए किया जा सकता है, और अधिक शोध की आवश्यकता है। 

4) तनाव और चिंता को नाश करने के लिएशोध में यह खुलासा हुआ है कि कैंसर, एड्स मरीज उपचार के दौरान मानसिक चिंता का अनुभव करते हैं। भांग की चाय इस मानसिक स्थिति को कम करने में एक प्रभावी विकल्प है। इससे ऐसे रोगियों के लिए कल्याण की भावना भी प्रदान कर सकता है।

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेकैंसरएड्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब