लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल और दिल्ली समेत कई राज्यों में तेजी से फैल रहा है आंखों की यह बीमारी, जानें लक्षण और बचाव का तरीका

By आजाद खान | Updated: July 22, 2023 14:02 IST

डॉक्टरों की अगर माने तो इस बीमारी में आपकी आंख लाल और गुलाबी हो जाती है। यही नहीं उसमें खुजली और दर्द भी होता है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल और दिल्ली समेत कई राज्यों में आंख की एक बीमारी तेजी से फैल रही है। इन इलाकों में बारिश और बाढ़ के बाद इसके केस बढोतरी हुई है। ऐसे में आइए एक्सपर्ट्स से इस बीमारी, इसके लक्षण और बचाव के तरीके को जानने की कोशिश करते है।

Conjunctivitis: हाल में हुई बारिश और इस कारण देश के कई राज्यों में आए बाढ़ के कारण कई बीमारियों ने जन्म लिया है। इन बीमारियों में  'कंजंक्टिवाइटिस' भी एक ऐसी बीमारी है जो देश के कई राज्यों के लोगों को प्रभावित किया है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्से जैसे पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में भी इस बीमारी को देखा गया है। 

जानकारों की अगर माने तो यह बीमारी जानलेवा नहीं है लेकिन इससे आपके आंखों पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते है कि क्या है यह 'कंजंक्टिवाइटिस' और यह क्यों होता है। यही नहीं हम इसके लक्षण और इससे बचाने का तरीका भी जानने की कोशिश करेंगे। 

क्या है 'कंजंक्टिवाइटिस'

टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक डॉक्टर ने बताया है कि कंजंक्टिवाइटिस कोई जानलेवा बीमारी नहीं है लेकिन इससे आपकी आंखों पर बुरा असर पड़ता है। उनके अनुसार, जिन लोगों को कंजंक्टिवाइटिस होता है यह उनकी आंखों में पांच से छह दिन तक देखने को मिलता है। इसे लोग 'पिंक आई' इन्फेक्शन के नाम से भी जानते है। 

इस बीमारी को लेकर लोगों का यह मानना है कि यह आई कॉन्टैक्ट से फैलती है लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि लोगों की यह सोच गलत है और यह इस तरीके से नहीं फैलता है। उनके अनुसार, कंजंक्टिवाइटिस की यह बीमारी संक्रमित लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाली चीजों के यूज से यह बीमारी आपको भी हो जाती है। 

कंजंक्टिवाइटिस के लक्षण

डॉक्टरों की अगर माने तो कंजंक्टिवाइटिस से संक्रमित लोगों के आंख का सफेद वाला हिस्सा गुलाबी और लाल हो जाता है। यही नहीं आंखों में बार-बार खुजली और दर्द भी होता है। इसके अलावा आंख सूज भी जाता है और उससे लगातार पानी भी बहता है।

इस बीमारी के कारण आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ता है और इससे आपका वीजन कभी-कभार विज़न ब्लर भी हो सकता है। 

कंजंक्टिवाइटिस से ऐसे करें खुद का बचाव

कंजंक्टिवाइटिस से बचने के लिए साफ-सफाई का सही से ध्यान रखेंयही नहीं आप बार-बार हाथ भी धोया करेंइसके अलावा आप आंखों को बार-बार न छुएंकिसी से भी अपना तौलिए, बिस्तर या रूमाल शेयर न करेंअगर करते है कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल तो इससे बचेंअपनी मर्जी से कोई भी दवा को न ले और डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करेंयही नहीं पब्लिक स्विमिंग पूल का भी इस्तेमाल से बचेंसंक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रहें ताकि आप भी इससे संक्रमित न होसबसे जरूरी बात कंजंक्टिवाइटिस से संक्रमिक व्यक्ति की किसी भी चीज को इस्तेमाल न करें

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सदिल्ली-एनसीआरपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार