लाइव न्यूज़ :

चमत्कार! सर्जरी के 18 महीने बाद व्यक्ति का दिल फिर से करने लगा काम

By उस्मान | Updated: July 11, 2019 16:18 IST

Open in App

दिल के काम नहीं करने के कारण कृत्रिम हृदय लगाने की सर्जरी के बाद चमत्कारिक घटना में 52 वर्षीय एक व्यक्ति को नयी जिंदगी मिली जब उसके अपने दिल ने ही 18 महीने बाद फिर से काम करना शुरू कर दिया। ठीक होता देख डॉक्टरों ने कृत्रिम हृदय को बंद कर दिया और व्यक्ति अब अपने मूल हृदय पर जिंदा है।

बीएलके हार्ट सेंटर के अध्यक्ष और प्रमुख डॉ. अजय कौल ने बताया कि दिल के काम करने के बाद इराक के कारोबारी हानी जवाद मोहम्मद को कृत्रिम दिल लगाया गया था। दिल के काम नहीं करने से आशय ऐसी स्थिति से है जब हृदय की मांसपेशी रक्त को उतना पंप नहीं कर पाती जितना उसे करना चाहिए ।

डोनर (अंगदान करने वाले) की भारी कमी के कारण और उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हमारे पास कृत्रिम हृदय लगाना ही एकमात्र विकल्प था । इस बार जब करीब तीन महीने बाद वह दिखाने आए तो पाया गया कि उनका दिल ठीक हो रहा है और सही से काम कर रहा है।

डॉक्टरों की एक टीम ने कृत्रिम अंग को धीरे कर उनके मूल हृदय के क्रियाकलाप पर नजर बनाए रखी। दो महीने में तीन से चार बार ऐसी प्रक्रिया की गयी और पाया गया कि उनका मूल हृदय ठीक हो चुका है । उन्होंने कहा, ‘‘अमूमन मूल हृदय 10-15 प्रतिशत तक बेहतर होता है लेकिन यह हृदय ठीक से काम कर रहा था। यह एक मेडिकल चमत्कार है।’’  

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब