रात में अच्छी नींद के लिए इस तरह के फल और खानों से बनाएं दूरी, जानें क्या-क्या हो सकते हैं नुकसान

By आजाद खान | Published: May 3, 2023 04:44 PM2023-05-03T16:44:01+5:302023-05-03T16:55:40+5:30

एक्सपर्ट्स का यह कहना है कि हर किसी को यह चाहिए कि वे रात में हल्का भोजन किया करें और देर रात के खाने से बचा करें। उनके अनुसार, इस तरीके से भोजन करने से हमारी रात की नींद प्रभावित होती है जिससे हमारे सेहत पर भी असर पड़ता है।

Make distance from such fruits foods for good sleep at night know disadvantages eating banana apple | रात में अच्छी नींद के लिए इस तरह के फल और खानों से बनाएं दूरी, जानें क्या-क्या हो सकते हैं नुकसान

फोटो सोर्स: WikiMedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Young_man_observing_a_banana.jpg)

Highlightsरात में सोने से पहले फलों को खाने से परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपकी नींद पर असर पड़ सकता है। जानकार रात में हल्का भोजन और देर रात खाने से बचना की सलाह देते है।

Health Tips:  आमतौर पर बहुत से लोग ऐसे है जो रात में फल खाना बहुत पसंद करते है और फल के बीना उनका डिनर अधूरा रहता है। लेकिन क्या आप जानते है कि एक अच्छी और गहरी नींद के लिए आपका फल खाना सही नहीं है। जानकार कहते है कि कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें रात में खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि ये उस समय आपको फायदा कम नुकसान ज्यादा पहुंचा सकते है। 

ऐसे में आइए यह जानने की कोशिश करते है कि वे कौन-कौन से फल है जिन्हें रात में डिनर के बाद नहीं खाना चाहिए। यही नहीं हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर रात में यह फल खाने से क्यों मना किया जाता है और इसके क्या नुकसान है। 

1. ज्यादा पानी वाले फलों से बचा कीजिए

एक्सपर्ट्स की माने तो लोगों को रात में ज्यादा पानी वाले फलों से दूर रहना चाहिए। उन्हें ऐसे फलों का सेवन भूल कर भी नहीं करना चाहिए। उनके मुताबिक, फल जैसे तरबूज और खीरा के रात में सेवन से परहेज करना चाहिए क्योंकि इन्हें खाने से आपको ज्यादा पेशाब लग सकती है और इससे रात में आपकी नींद खराब हो सकती है। ये आपके नींद की गुणवता को भी प्रभावित कर सकता है। यही कारण है कि पानी वाले फलों से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है। 

2. फल जैसे केला से भी रहें दूर

जिस तरीके से ज्यादा पानी वाले फलों से दूर रहने की सलाह दी जाती है उसी तरीके से लोगों को केला के सेवन से परहेज करने को कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रात में इस फल के सेवन से आपकी समस्या बढ़ सकती है। दिन में खाने के लिए और वर्कआउट के लिए यह फल बहुत ही सही है लेकिन रात में डिनर के बाद या इससे पहले इस फल को खाने से बचें। 

जानकार कहते है कि रात में खाना खाने के पहले या बाद में अगर कोई इसे खाता है तो इससे ठंड लग सकती है और इस कारण उसके लगे में बलगम तैयार हो सकता है। उनके अनुसार, इससे आपको अपच भी हो सकती है। 

3. सेब भी नहीं है रात के लिए ठीक 

कई लोग रात में सेब जैसे फल को नहीं खाते है और इसके पीछे वे अलग ही तर्क देते है। लेकिन बहुत हद तक यह सच भी है कि रात में डिनर के बाद ऊपर बताए गए फलों के साथ सेब को भी नहीं खाना चाहिए। जानकारों का कहना है कि रात में अगर आप सेब खाते है तो यह जल्दी आपके पेट में पचता नहीं है जिससे आप में अपच की समस्या होती है। ऐसे में यह फल अपच के साथ आप में एसिडिटी की समस्या भी पैदा करती है। 

मसालेदार फूड्स से बनाएं दूरी

लोगों को मसालेदार फूड्स से भी परहेज करनी की सलाह दी जाती है। रात में डिनर से पहले या फिर बाद में अगर कोई मसालेदार फूड्स का सेवन करता है तो इससे उसे अपच और सीने में जलन की समस्या बढ़ सकती है। बताया जाता है कि इन फूड्स में एक यौगिक कैप्साइसिन पाया जाता है जिसके कारण आपके शरीर का तापमान बढ़ सकता है और इससे आपकी नींद नहीं आ सकती है या अगर सो गए है तो इस कारण आपकी आंख खुल भी सकती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: Make distance from such fruits foods for good sleep at night know disadvantages eating banana apple

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे