लाइव न्यूज़ :

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

By संदीप दाहिमा | Updated: August 16, 2025 16:12 IST

मनुष्य के लिए शरीर में लिवर एक अहम अंग है, लिवर खून को साफ करता है, पाचन क्रिया को पूरा करता है, हमारे शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।

Open in App
ठळक मुद्देलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

Liver Detox Home Remedies in Hindi: मनुष्य के लिए शरीर में लिवर एक अहम अंग है, लिवर खून को साफ करता है, पाचन क्रिया को पूरा करता है, हमारे शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। आपको पता होना चाहिए की जंक फूड, शराब जैसे चीजें खाने से कई बीमारयों हो सकती है जैसे फैटी लिवर, हेपेटाइटिस या सिरोसिस। आप अपने लिवर को प्राकृतिक तरीके से स्वस्थ रख सकते हैं, नीचे हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय बताने जा रहे हैं।

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे

1. नींबू पानी

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से लिवर डिटॉक्स होता है। नींबू में मौजूद Vitamin C और एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर की सफाई करते हैं।

2. हल्दी वाला दूध

हल्दी को प्राकृतिक एंटीबायोटिक माना जाता है। रात को हल्दी वाला दूध पीने से लिवर की सूजन कम होती है और इंफेक्शन से सुरक्षा मिलती है।

3. ग्रीन टी

ग्रीन टी में मौजूद Catechins फैटी लिवर को कम करते हैं और लिवर को फ्री-रेडिकल्स से बचाते हैं। रोज़ाना 1-2 कप ग्रीन टी फायदेमंद है।

4. आंवला (Amla)

आंवला Vitamin C का सबसे अच्छा स्रोत है। यह लिवर कोशिकाओं (cells) को रिपेयर करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाता है।

5. अदरक और लहसुन

ये दोनों digestion सुधारते हैं और लिवर एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं। रोज़ाना कच्चा लहसुन खाना लिवर फैट घटाने में सहायक है।

6. पपीता और पपीते के बीज

पपीते में मौजूद एंजाइम्स फैटी लिवर और पाचन समस्याओं को कम करते हैं। इसके बीज भी लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाते हैं।

7. दालचीनी

दालचीनी ब्लड शुगर कंट्रोल करती है, जिससे लिवर पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता। इसे गुनगुने पानी या चाय में डालकर लें।

8. गाजर और चुकंदर का जूस

दोनों सब्जियाँ Beta-Carotene और Antioxidants से भरपूर हैं। ये लिवर की सफाई करते हैं और टॉक्सिन्स बाहर निकालते हैं।

9. हरी पत्तेदार सब्जियाँ

पालक, मेथी, बथुआ जैसी पत्तेदार सब्जियाँ शरीर के टॉक्सिन्स को सोख लेती हैं और लिवर को स्वस्थ रखती हैं।

10. नारियल पानी

नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और लिवर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालता है।

लिवर के लिए आयुर्वेदिक उपाय

त्रिफला चूर्ण – रात को गुनगुने पानी के साथ लेने से लिवर और पाचन दोनों को फायदा।

गिलोय का रस – इम्युनिटी बढ़ाता है और लिवर को संक्रमण से बचाता है।

भूना जीरा + शहद – लिवर की कमजोरी और पाचन गड़बड़ी में फायदेमंद।

पिपली (Long Pepper) और शहद – लिवर की सफाई और फैटी लिवर में सहायक।

लिवर को नुकसान पहुँचाने वाली आदतें

शराब और धूम्रपान

ज़्यादा तेल, मसाले और तला-भुना भोजन

प्रोसेस्ड फूड और सॉफ्ट ड्रिंक्स

देर रात तक जागना और नींद की कमी

लिवर को नुकसान पहुँचाने वाली आदतें

  • शराब और धूम्रपान

  • ज़्यादा तेल, मसाले और तला-भुना भोजन

  • प्रोसेस्ड फूड और सॉफ्ट ड्रिंक्स

  • देर रात तक जागना और नींद की कमी

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेडाइट टिप्सहेल्थी फूडमेडिकल ट्रीटमेंटआयुर्वेद
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब