लाइव न्यूज़ :

सावधान! डिनर में न खाएं मिठाई-रहे फल से दूर, वरना पड़ सकता है सेहत के लिए भारी, जानें कौन-कौन सी चीजें है शरीर के लिए जानलेवा

By आजाद खान | Updated: August 12, 2022 17:09 IST

एक्सपर्ट्स के अनुसार, डिनर में कुछ भी खा लेने के कारण इसका असर सीधा हमारा शरीर पर पड़ता है। इससे हमारा बॉडी खराब होता है और हमें गंभीर बीमारियों की समस्या हो जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देडिनर बहुत ही सोच समझकर और कम मात्रा में करना चाहिए। डिनर को सही से नहीं करने पर आपको गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। इसलिए जानकार हेल्थी डिनर की ही सलाह देते है ताकि बॉडी हल्का रहे।

Health Tips in Hindi: हेल्थी रहने के लिए आपको अपने डाइट पर ध्यान रखना होगा। इसके लिए नाश्ता से लेकर डिनर तक, हर एक वक्त का खाना हेल्थ होना चाहिए। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते है जो किसी भी वक्त कोई भी चीज खा लेते है जिससे उनकी सेहत खराब हो जाती है। हेल्थी और फिट रहने के लिए हमें डाइट पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। 

ऐसे में अकसर लोगों को देखा गया है कि वे रात में डिनर के समय वे अनहेल्थी चीज खाते है जिस कारण उनका स्वास्थ और भी बिगड़ जाता है। जानकार रात में कुछ भी खा लेने से परहेज करने को कहते है और ऐसे में वे हल्के और हेल्थी फूड ही लेने की सलाह देते है। 

तो ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि रात में डिनर के समय हमें क्या नहीं खाना चाहिए और इससे हमारे शरीर को क्या नुकसान पहुंच सकता है। आइए जान लेते है। 

1. रात में मिठाई खाने से रहे दूर (Sweets)

अकसर लोग रात में डिनर के बाद मीठा खाना पसंद करते है जिसमें वे मिठाई लेना बहुत पसंद करते है। जानकार रात में डिनर के बाद मीठा खाने से मना करते है। उनके अनुसार, मीठा खाने से आपके शरीर में इंसुलिन रजिस्टेंस पैदा हो जाते है जिसकारण आपका वजन बढ़ जाता है। इसके साथ आप में इन्फ्लेमेशन की समस्या भी होने की संभावना रहती है। 

2. डिनर में फ्रूट्स को करें परहेज (Fruits)

रात में डिनर से पहले या बाद में फल का खाना शरीर के लिए नुकसानदायक साबित होता है। रात के वक्त फल खाने से आपको वही नुकसान होते है जो हानि आपको मिठाई खाने से होता है। इसलिए रात को मिठाई के साथ फल को भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे परहेज करना चाहिए। 

3. जंक फूड से बनाए दूरी (Junk Foods)

जंक फूड किसी भी हालत में सेहत के लिए सही नहीं होता है और इसे शरीर के लिए काफी खतरनाक माना जाता है। ऐसे में डिनर के वक्त अगर कोई जंक फूड का सेवन करता है तो यह उसके लिए और भी खतरनाक साबित होता है। इससे आपके दिमाग पर भी गहरा असर पड़ता है। 

4. फ्राइड फूड से भी बचा करें (Fried Foods)

जंक फूड की तरह फ्राइड फूड यानी तला हुआ फूड से भी बचना चाहिए। यह भी सेहत को सीधा हानि पहुंचाता है। इसके इस्तेमाल से हमारे ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है जिस कारण हम में हार्ट और ब्लड प्रेशर जैसी समस्या देखने को मिलती है। 

5. कॉफी का भी सेवन न करे रात में (Coffee)

जानकार रात में डिनर के समय या रात के खाना के बाद कॉफी की भी सेवन करने से मना करते है। इसका हमारे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। जो कोई रात में डिनर के पहले या डिनर के बाद कॉफी का सेवन करता है, उन में स्लीपिंग डिसऑर्डर की समस्या पैदा हो सकती है। 

इस कारण उन्हें नींद नहीं आएगी और उन्हें दूसरी बीमारियां पकड़ने लगेगी। इससे मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सभोजनMental Healthमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!