लाइव न्यूज़ :

जोड़ों की समस्या झेल रहे रोगियों का घुटना बदलना खतरनाक, डॉक्टरों की राय- 40 साल से कम उम्र वाले ‘ऑस्टियोआर्थराइटिस’ मरीजों के लिए नहीं है जरूरी

By आजाद खान | Updated: February 14, 2022 09:46 IST

डॉक्टर शुचिन बजाज का मानना है कि समय पर इलाज से हड्डियों को ठीक किया जा सकता है। इससे आप घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी से भी बच सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टरों का कहना है कि 40 वर्ष से कम उम्र के रोगियों को घुटना बदलना नुकसानदेह हो सकता है।‘कार्टिलेज रीजनरेशन’ जैसी सर्जरी इस समस्या से निपटने में मदद कर सकती हैं। उनका कहना है कि समय पर इलाज करवाने से हड्डियां विकसित हो सकती है।

नई दिल्ली: जोड़ों में दर्द और जकड़न की समस्या ‘ऑस्टियोआर्थराइटिस’ का सामना कर रहे 40 वर्ष से कम उम्र के रोगियों में घुटना बदलना नुकसानदेह हो सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि बेहतरी के बजाए इससे नुकसान हो सकता है। डॉक्टरों ने इस बारे में आगाह करते हुए कहा है कि इसके बजाय जोड़ों की हड्डी को तैयार करने के लिए सर्जरी के जरिए लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कि इस मसले पर अलग-अलग डॉक्टरों का क्या राय है।  

क्या कहा कंसल्टेंट-ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर शुभम जोशी ने

गुरुग्राम के पारस अस्पताल के कंसल्टेंट-ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर शुभम जोशी ने कहा कि ऑर्थोपेडिक सर्जन को उन्नत प्रशिक्षण और अस्पताल के बुनियादी ढांचे में समय के साथ प्रगति होने से सर्जरी के परिणामों में काफी सुधार हुआ है। हालांकि हड्डियों की सुरक्षा से बेहतर कुछ नहीं है। एनएचएस हॉस्पिटल, जालंधर के सीनियर ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन और निदेशक डॉक्टर शुभांग अग्रवाल ने सुझाव दिया कि ‘कार्टिलेज रीजनरेशन’ जैसी सर्जरी इस समस्या से निपटने में मदद कर सकती हैं। 

समय पर इलाज से ठीक हो सकता है हड्डियां-डॉक्टर शुचिन बजाज

इस पर डॉक्टर ने कहा, ‘‘गठिया के शिकार ऐसे युवा रोगियों में घुटना बदलने की सर्जरी की आवश्यकता होती है, जिनके घुटने के जोड़ों वाले हिस्से में परिवर्तन होता है। हालांकि हम रोबोटिक सर्जरी करते हैं जिससे पूरी तरह से मिलान हो जाता है और प्रतिरोपण 30 साल तक टिकता है।’’ हालांकि, उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के संस्थापक और निदेशक डॉक्टर शुचिन बजाज ने कहा कि अगर समय पर इलाज किया जाए तो यह हड्डी को विकसित कर सकता है और घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी से बचा जा सकता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडॉक्टरNew DelhiJalandhar
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

क्राइम अलर्टAshok Kharat Scandal: 15 लाख रुपये का शहद बेचा?, खाने से यौन क्षमता और शक्ति बढ़ेगा?, अशोक खरात जांच में नया और चौंकाने वाला खुलासा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब