जोड़ों के दर्द की आयुर्वेदिक दवा : पुराने से पुराने जोड़ों का दर्द दूर करने के लिए आजमायें ये 6 घरेलू उपचार

By उस्मान | Published: November 19, 2020 11:32 AM2020-11-19T11:32:24+5:302020-11-19T11:34:02+5:30

जोड़ों के दर्द के इए असरदार नुखे : अब ठंड के मजे लो, दर्द को कहो बाय-बाय

Joint pain treatment at home : Use 6 home remedies and Ayurveda herbs to beat joint pain during winter | जोड़ों के दर्द की आयुर्वेदिक दवा : पुराने से पुराने जोड़ों का दर्द दूर करने के लिए आजमायें ये 6 घरेलू उपचार

जोड़ों के दर्द का इलाज

Highlightsसर्दी और जोड़ों के दर्द का गहरा नाता हैबुजुर्गों और महिलाओं में यह परेशानी सबसे ज्यादा खतरासर्दी में जोड़ों की रक्तवाहिनियां यानी ब्लड वेसल्स सिकुड़ती हैं

सर्दी और जोड़ों के दर्द का गहरा नाता है। सर्दी में ज्यादातर लोगों को जोड़ों के दर्द की समस्या सताने लगती है। बुजुर्गों और महिलाओं में यह परेशानी सबसे ज्यादा देखी जा सकती है।

ऐसा माना जाता है कि सर्दी के मौसम में तापमान में कमी के चलते जोड़ों की रक्तवाहिनियां यानी ब्लड वेसल्स सिकुड़ती हैं और उस हिस्से में खून का तापमान कम हो जाता है, जिसके चलते जोड़ों में अकड़न होने के साथ दर्द महसूस होने लगता है।

इसके अलावा बदलती जीवनशैली और एक्सरसाइज की कमी के कारण आजकल ज्यादातर लोग क्रोनिक पेन यानी पुराने दर्द (chronic pain) और घुटने के दर्द से पीड़ित हैं।

शरीर में बारह हफ्तों से ज्यादा जो दर्द रह जाए, उसे क्रॉनिक पेन कहते हैं। यह कई महीनों तक चलता है और इंजरी ठीक होने के बाद भी सही नहीं होता है। इस तरह के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय आजमाकर देख सकते हैं। 

कैल्शियम और विटामिन डी 
विटामिन डी के जरिए जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। शरीर में इसकी कमी होने पर जोड़ों में अधिक चोट लगने का खतरा होता है। कैल्शियम के साथ विटामिन डी लेना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। यह आपको ठीक ही नहीं करेगा, बल्कि यह सूजन को भी कम कर सकता है और आपकी हड्डियों को मजबूत बना सकता है।

एक्सरसाइज है जरूरी
जाहिर है, जब आपको घुटने में दर्द होता है, तो आप एक स्वस्थ व्यक्ति की तरह कूद और दौड़ नहीं सकते, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको सभी शारीरिक गतिविधियों से बचना चाहिए। आपको बता दें कि एक लंबी सैर आपको फिट रहने बने रहने में मदद सकती है।

आम तौर पर डॉक्टर कुछ विशेष अभ्यास करने की सलाह देते हैं जो आपके जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालते हैं। इसके लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें कि आपके लिए किस तरह के व्यायाम बेहतर हैं।

एंटीऑक्सिडेंट डाइट
एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर डाइट लेने से आपको इस तरह के दर्द से आराम मिल सकता है। इसके लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इससे जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।

8 Surprising Benefits of Rose Tea | Organic Facts

कुछ खाद्य पदार्थ हैं, जिनका आप नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं जिसमें मछली, जैतून का तेल, फल, सब्जियां और रोज टी शामिल है। इनमें वो सभी तत्व पाए जाते हैं, जो सूजन से लड़ते हैं। इसके अलावा, एंटीऑक्सिडेंट कोशिका की क्षति से बचाने में मदद कर सकता है।

 

गर्म और ठंडी सिकाई 
पुराने दर्द से राहत पाने के लिए किसी भी तरह की सिकाई करने से पहले सावधानी जरूरी है। कुछ स्थितियां हैं जहां आपके शरीर को गर्म करने के लिए मना किया जाता है जिसमें गर्म पानी से नहाना और मालिश शामिल है। यही बात ठंडी सिकाई के लिए भी लागू है। इसके अलावा यदि ठंड का मौसम है या हवा चल रही है, तो गर्म कपड़े पहनना न भूलें।

Natural Home Remedies For Tennis Elbow Problem In Hindi | यूं करें टेनिस एल्बो का घरेलू उपचार 

5) सभी तरह का जोड़ों का दर्द आर्थराइटिस नहीं 
कभी-कभी जोड़ों के दर्द वाले व्यक्ति का निदान करना बहुत मुश्किल होता है। आपको बता दें कि सभी तरह का जोड़ों का दर्द आर्थराइटिस नहीं होता है हालांकि इनके कई लक्षण समान हैं। यदि आपके किसी एक जोड़ में दर्द है, तो आपको एक रुमेटोलॉजिस्ट के पास जाना चाहिए। केवल एक पेशेवर गठिया विशेषज्ञ लक्षणों को बेहतर तरीके से समझ सकता है।

इस बात का रखें ध्यान
यदि आपको पुराना जोड़ों का दर्द है, तो इन सावधानियों पर जरूर गौर करें। इसके अलावा किसी भी तरह का घरेलू उपाय अपनाने से पहले सीधे अपने चिकित्सक के पास जाएं और खतरनाक परिणामों से बचने के लिए उचित जांच कराएं।

Web Title: Joint pain treatment at home : Use 6 home remedies and Ayurveda herbs to beat joint pain during winter

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे