लाइव न्यूज़ :

महिलाओं के मेंटल हेल्थ पर PCOS का पड़ रहा बुरा असर, इन आसान टिप्स के जरिए समस्या से पाए छुटकारा

By अंजली चौहान | Updated: March 1, 2023 16:56 IST

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि जिन महिलाओं में पीसीओएस की समस्या होती है उनमें अन्य महिलाओं की तुलना में अधिक तनाव और अवसाद की समस्या देखी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपीसीओएस से पीड़ित महिलाओं को अपने मानसिक स्वास्थ्य का रखना चाहिए विशेष ख्याल अपनी लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलावों से इस समस्या से निपटा जा सकता हैरोजाना संतुलित आहार का सेवन करें

International Women's Day 2023: आज-कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इसी में से एक है पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) अब बहुत आम हो चुका है। यह काफी हद तक महिलाओं में मासिक धर्म से संबंधित कई स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा हुआ है।

हार्मोनल असंतुलन के कारण होने वाली एक जटिल समस्या के कारण शारीरिक स्वास्थ्य समस्याओं के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। पीसीओएस वाली महिलाओं को आमतौर पर शरीर में सूजन होती है, मोटापे से ग्रस्त रहती हैं और तनावग्रस्त रहती हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि जिन महिलाओं में पीसीओएस की समस्या होती है उनमें अन्य महिलाओं की तुलना में अधिक तनाव और अवसाद की समस्या देखी गई है। इसके शारीरिक, भावनात्मक और सामाजिक कारण हो सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, पीसीओएस वाले लोगों में उदास, चिंतित या अवसाद का अनुभव होना आम बात है लेकिन कई चीजों से इससे निपटा भी जा सकता है। 

पीसीओएस से निपटने के लिए इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो

नियमित रूप से व्यायाम: पीसीओएस ने पीड़ित महिलाओं और किशोरियों को अपनी रोजमर्रा की जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव करने की जरूरत है, जिससे उनकी समस्या काफी हद तक कंट्रोल हो सकती है। ऐसे में रोजाना आपको नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। रोजाना कम से कम 30 मिनट के लिए व्यायाम करें। ये आपके मन को शांत करने और ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। 

आहार पर दें ध्यान: अक्सर महिलाएं घर और ऑफिस के कामों में इतनी व्यस्त होती हैं कि उन्हें अपने खाने का ध्यान ही नहीं रहता। महिलाएं कई बार खाने-पीने का उचित ध्यान नहीं रखती जिससे उन्हें काफी दिक्कतें होती है। मगर आपको ऐसा नहीं करना है, आपको अपनी थाली में सभी पोषक तत्वों को शामिल करना है। अपने भोजन में संतुलित आहार लें, जिसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट शामिल हों। 

वजन करें कंट्रोल: पीसीओएस से पीड़ित रहना महिलाओं के लिए तनावपूर्ण होता है। यह शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से आप पर असर डालता है। महिलाओं में पीसीओएस के कारण वजन बढ़ता देखा गया है और उनके शरीर के आकार में बदलाव आता है।

ऐसे में आपको अपने वजन पर ध्यान देना होगा और वजन को अधिक बढ़ने या घटने से रोकना होगा। वजन कंट्रोल करने के दरमियान इस बात का ध्यान रखें कि आप  अपने खाने में सभी पोषक तत्व लें ऐसा न हो की वजन कम करने के कारण आप अपने आहार की मात्रा कम कर दें। 

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं की सुरक्षा ही उनका असली सम्मान

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

भारतInternational Women's Day 2026: भारतीय संविधान के वे अनुच्छेद जो हर महिला को देते हैं सुरक्षा और समानता की गारंटी, संवैधानिक अधिकारों की पूरी लिस्ट

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

भारतJammu-Kashmir: जम्मू की महिला स्क्वाड्रन लीडर ने रूढ़िवादिता को तोड़ा

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम