लाइव न्यूज़ :

International Vulture Day: भारत में गिद्धों की नौ प्रजातियां, जानें क्यों हो रहे विलुप्त, जानिए विशेषज्ञों का क्या कहना, हर साल सितंबर के पहले शनिवार को...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2022 22:03 IST

International Vulture Day: विशेषज्ञों का मानना है कि पशुओं में इस्तेमाल की जाने वाली दर्द निवारक दवा डाइक्लोफेनेक गिद्धों के इस करीब-करीब सफाये की वजह है जो उनके सड़े-गले मांस को खा रहे हैं एवं 24 घंटे के अंदर उनका गुर्दा काम करना बंद कर देता है।

Open in App
ठळक मुद्देहर साल सितंबर के पहले शनिवार को यह दिवस मनाया जाता है।अंतरराष्ट्रीय गिद्ध दिवस मनाने के लिए इला फाउंडेशन और सहयाद्रि निसर्ग मित्र के साथ हाथ मिलाया।कार्बेट फाउंडेशन के साथ मिलकर एक पोस्टर भी जारी किया।

नागपुरः भारत में गिद्धों की नौ प्रजातियों में से सात के पर्यावास महाराष्ट्र में उनकी संख्या बढ़ाने एवं संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पहल करते हुए अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया गया। हर साल सितंबर के पहले शनिवार को यह दिवस मनाया जाता है।

भारत में गिद्धों की नौ प्रजातियां पायी जाती हैं। उनमें से छह यहां (भारत) की हैं जबकि तीन प्रवासी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पशुओं में इस्तेमाल की जाने वाली दर्द निवारक दवा डाइक्लोफेनेक गिद्धों के इस करीब-करीब सफाये की वजह है जो उनके सड़े-गले मांस को खा रहे हैं एवं 24 घंटे के अंदर उनका गुर्दा काम करना बंद कर देता है।

गिद्धों को विलुप्ति की ओर धकेल रहे रहे इस खतरे के मद्देनजर डाइक्लोफेनेक के भारत एवं नेपाल में 2006 तथा बांग्लादेश में 2010 में पशुओं में उपयोग पर रोक लगा दी गयी थी। उस पाबंदी के बाद भी पशुओं में मानव उपयोग वाली डाइक्लोफेनेक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इस साल महाराष्ट्र वन विभाग ने संरक्षण के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय गिद्ध दिवस मनाने के लिए इला फाउंडेशन और सहयाद्रि निसर्ग मित्र के साथ हाथ मिलाया और उसने कार्बेट फाउंडेशन के साथ मिलकर एक पोस्टर भी जारी किया।

महाराष्ट्र के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) और मुख्य वन्यजीव वार्डन सुनील लिमाये ने कहा, ‘‘ पिछले कई सालों गिद्ध पर्यावरण सुरक्षा, गिद्ध रेस्तरां संवर्धन, गिद्धों की सेटेलाइट टैगिंग जैसे कई संरक्षण कार्यक्रम शुरू किये गये हैं।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्रनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम