लाइव न्यूज़ :

International Condom Day 2018: पहले बंदूक की नली पर चढ़ते थे कंडोम, जानिए ऐसी ही मजेदार बातें

By उस्मान | Updated: February 13, 2018 17:22 IST

बाजार में मिलने वाले अधिकतर कंडोम चार साल तक चल सकते हैं। इसके लिए आपको इन्हें ठंडे और सूखे स्थान पर रखना होगा।

Open in App

वैलेंटाइन डे कल है। बेशक आपको इस खास दिन के बारे में पता होगा लेकिन आपको बता दें कि आज एक और महत्वपूर्ण डे है। आज इंटरनेशनल कंडोम डे भी है। कंडोम अनचाही प्रेगनेंसी और यौन संचारित रोगों से बचने का बेहतर उपाय है। एक्सपर्ट ऐसा मानते हैं कि कंडोम यौन संचारित रोगों के खिलाफ 98 फीसदी प्रभावी है जबकि इससे प्रेगनेंसी का खतरा 98 फीसदी कम हो सकता है। बेशक आप कंडोम के बारे में तमाम जानकारी रखते होंगे लेकिन कंडोम से जुड़ी कुछ बातें भी हैं, जो शायद आपको ना मालूम हों। हम आपको कंडोम से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बता रहे हैं। 

जरूर पढ़ें- कंडोम पहनने के मामले में ये 6 बड़ी गलतियां कर बैठते हैं लड़के-लड़कियां 

कंडोम का इतिहास 15,000 साल पुराना है और ऐसा माना जाता है कि 1564 में पहली बार इटली के डॉक्टर गब्रेल फेलोपियो ने एक ऐसी चीज़ बनाइ थी जो सुरक्षित सेक्स को बढ़ावा देती थी।

ऐसा माना जाता है कि दुनिया का सबसे पुराना कंडोम स्वीडन में पाया गया था और दुनिया का सबसे बड़ा कंडोम 260 फीट लंबा हैं। 1919 में पहली बार ऐसा कंडोम बना जो आज के कंडोम से काफी मिलता-जुलता था और उसी दौरान इसे पहली बार आम लोगों के लिए मार्केट में उतारा गया था।

आपको जानकार हैरानी होगी कि दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान, सैनिक अपनी राइफल को पानी से बचाने के लिए उसकी नली पर कंडोम चढ़ा देते थे। 20वीं सदी में कंडोम मिलना बहुत मुश्किल होता था। 1928 में तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे पाया जा सकता था। साल 1990 में दुनिया को पहली बार फ्लेवर और कलर कंडोम मिला था। 

साल 1980 में एड्स ने दुनियाभर में अपने पैर पसारने शुरू कर दिए। इसके बाद कई देशों ने कंडोम के उपयोग के लिए जनता को जागरूक करना शुरू किया। एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा कंडोम का इस्तेमाल दक्षिण अफ्रीका में होता हैं और हर साल दुनिया में 5 अरब से ज्यादा कंडोम यूज होते हैं।

ऐसा माना जाता है कि वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी के दिन दुनियाभर में कंडोम की बिक्री बढ़ जाती है। आपको हैरानी होगी कि इस दिन अमेरिका में प्रति सेकंड 87 कंडोम बिकते हैं।

बाजार में मिलने वाले अधिकतर कंडोम चार साल तक चल सकते हैं। इसके लिए आपको इन्हें ठंडे और सूखे स्थान पर रखना होगा। इसलिए अगर आपके पास कोई पुराना कंडोम है तो आप चिंता किए बिना उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

अगर आप ऐसा सोचते हैं कि कंडोम पहनकर यौन संबंध बनाने से महिलाओं को ऑर्गैज्म का एहसास नहीं होता है, तो आप गलत हैं। अध्ययनकर्ताओं के अनुसार, पुरुष पार्टनर कंडोम पहने या नहीं इससे महिलाओं के ऑर्गैज्म पर कोई असर नहीं पड़ता है। 

स्वीडन में कंडोम एम्बुलेंस के जरिए भी उपलब्ध होते हैं। यानी अगर आप स्वीडन में हैं और आपको यौन संबंध का मौका मिल रहा है लेकिन कंडोम उपलब्ध नहीं है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। 

फैक्ट्री में जब कंडोम बनाकर तैयार हो जाते हैं और बिक्री के लिए बाहर निकलते हैं, तो उन्हें इलेक्ट्रिक करंट प्रोसेस से गुजरना होता है। इससे यह पता लगाया जाता है कि किसी कंडोम में छेद या फटा तो नहीं है। 

(फोटो- Pixabay) 

टॅग्स :कंडोमहेल्थ टिप्सलाइफस्टाइलमहिलाऔरपुरूषहिस्ट्रीसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारत‘बाबुल मोरा नैहर छूटो ही जाए’ और वाजिद अली शाह का कलकत्ता

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

विश्वInternational Women's Day 2026: 8 मार्च ही क्यों? जानें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गौरवशाली इतिहास और इस साल की थीम

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब