लाइव न्यूज़ :

अस्पतालों में गर्मी संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी, डॉक्टरों ने कहा कुछ भी चिंताजनक नहीं

By भाषा | Updated: June 11, 2019 05:31 IST

दिल्ली के कई अस्पतालों में चढ़ते पारे के बीच गर्मी से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने को लेकर चिकित्सकों ने सोमवार को कहा कि अब तक स्थिति “खतरनाक” स्तर पर नहीं पहुंची है और पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे इस मौसम में लोगों को धूप में निकलने से बचना चाहिए, पानी पीते रहना चाहिए और तेल-मसाले वाले भोजन से बचना चाहिए। लोगों को ताजा खाना खाना चाहिए और हल्के रंग के सूती के कपड़े पहनने चाहिए।

नयी दिल्ली, 10 जून: दिल्ली के कई अस्पतालों में चढ़ते पारे के बीच गर्मी से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने को लेकर चिकित्सकों ने सोमवार को कहा कि अब तक स्थिति “खतरनाक” स्तर पर नहीं पहुंची है और पर्याप्त व्यवस्था की गई है। बढ़ते तापमान ने सोमवार को सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए जहां राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

आरएमएल अस्पताल के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं कंसल्टेंट डॉ आर एस तनेजा ने कहा कि पानी की कमी, बुखार, लू लगने और मांसपेशियों में दर्द, दस्त, रक्तचाप कम होने एवं सिर दर्द की शिकायतों के साथ ज्यादा मरीज इमरजेंसी वार्ड पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई मामलों में लोगों में इलेक्ट्रोलाइट असामान्य स्तर पर पहुंच रहा है जिससे चक्कर आने और बेहोश होने की शिकायतें मिल रही हैं।

तनेजा ने कहा, “ऐसे मरीजों को हम तत्काल उपचार दे रहे हैं और नसों के जरिए उनमें तरल पदार्थ पहुंचाया जाता है। इस मौसम में लोगों को धूप में निकलने से बचना चाहिए, पानी पीते रहना चाहिए और तेल-मसाले वाले भोजन से बचना चाहिए। लोगों को ताजा खाना खाना चाहिए और हल्के रंग के सूती के कपड़े पहनने चाहिए।”

चिकित्सकों ने कहा कि एम्स के साथ ही सफदरजंग अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। हालांकि उनका कहना है कि अब तक चिंता करने लायक कोई बात नहीं है। सत्यवादी राजा हरीशचंद्र अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय जैन ने कहा कि अब तक लू की वजह से किसी की मौत नहीं हुई है।

जीटीबी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षकों ने भी कहा कि चिंता करने लायक कोई बात नहीं है और गर्मी से संबंधी मामले नियमित मामलों जैसे ही हैं। सफदरजंग अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि धूप में निकलते वक्त अपने साथ छाता लेकर और पानी की एक बोतल लेकर निकलें।

टॅग्स :दिल्लीहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम