लाइव न्यूज़ :

Diet tips: इम्यून सिस्टम मजबूत करके इन 10 बीमारियों से बचा सकता है हल्दी-नींबू पानी

By उस्मान | Updated: June 21, 2021 15:09 IST

कोरोना काल में इस मिश्रण के सेवन से आपको फायदा हो सकता है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना काल में इस मिश्रण के सेवन से आपको फायदा हो सकता है अब आपको कड़वा काढ़ा पीने की जरूरत नहींइसे बनाना आसान और फायदे भी ज्यादा

कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करने पर मजबूर किया है। लोग इसके लिए अपनी डाइट में रसोई के मसालों को शामिल करने से लेकर नियमित रूप से व्यायाम करने और कुछ जीवनशैली की आदतों में बदलाव कर रहे हैं। 

अगर आप इम्यून बढ़ाने वाले काढ़ा और अन्य चीजों से बोर हो गए हैं, तो हम आपको एक नया उपाय बता रहे हैं, जो न सिर्फ इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करने बल्कि कई रोगों से बचाने में सहायक है। यह उपाय है हल्दी और नींबू पानी। जिन लोगों को काढ़ा पीना मुश्किल लगता है, उनके लिए हल्दी और नींबू पानी सिस्टम को खुश रखने का सही तरीका है। 

हल्दी-नींबू का पानी कैसे तैयार करें- आप अपनी पसंद के हिसाब से इसे मीठा या तीखा बना सकते हैं। अगर हल्दी बहुत मजबूत है, तो आप हल्दी की मात्रा कम कर सकते हैं। आप नींबू को आंवला से भी बदल सकते हैं। नीच दी गई सभी सामग्री को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें।

सामग्री2 छोटी ताजी हल्दी की जड़ें1 छोटा चम्मच - अदरक1 छोटा चम्मच भुना जीरा1 छोटा चम्मच - काला नमक2 चम्मच - काली मिर्च4 बड़े चम्मच - शहद2 चम्मच - गुलाबी नमक4 - नींबू (रसदार)

हल्दी और नींबू क्यों हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण होते हैं, इसलिए सर्दी-ज़ुकाम और कफ की समस्या होने पर हल्दी मिले दूध का सेवन लाभकारी साबित होता है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरिया और एंटीफंगल तत्व होते हैं जो शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, फायबर, विटामिन सी, विटामिन के, पोटैशियम, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम व जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

नींबू में पोटेशियम, आयरन, सोडियम, मैगनेशियम, जिंक, फास्फोरस और क्लोरीन तत्त्व होते हैं। साथ ही प्रोटीन, वसा और कार्बोज भी पर्याप्त मात्रा में हैं। विटामिन सी से भरपूर नीबू शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही एंटी आक्सीडेंट का काम भी करता है और कोलेस्ट्राल भी कम करता है।

हल्दी का सेवन इन बीमारियों से कर सकता है बचावरोजाना इस मिश्रण के सेवन से आपको अल्जाइमर, कैंसर, आर्थराइटिस, डायबिटीज, लीवर की समस्या, कोलेस्ट्रोल, गैस और दस्त और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है। 

नींबू के फायदेनींबू पानी पीने से आपको किडनी स्टोन, डायबि‍टीज से बचने, पाचन क्रिया में फायदेमंद, कब्ज, इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने और वजन कम करने में मदद मिलती है. यही वजह है कि यह मिश्रण बेहद लाभदायक है।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब