लाइव न्यूज़ :

IMD ने जारी किया हीट वेव अलर्ट, बढ़ती गर्मी का कैसे करें मुकाबला, जानें एक्सपर्ट्स की राय

By आजाद खान | Updated: April 13, 2023 18:01 IST

जानकारों ने गर्मी से बचने के लिए कुछ जरूरी सलाह दिए है और लोगों से कहा है कि जितना हो सके अपने घरों में रहने की कोशिश करें।

Open in App
ठळक मुद्देआईएमडी ने हीट वेव के लिए अलर्ट जारी किया है। यही नहीं मौसम विभाग का यह भी कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी के और भी बढ़ने संभावना है। ऐसे में कैसे अपना ख्याल रखें, आइए जान लेते है।

Heat Waves Alert: भारत मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए हीट वेव अलर्ट जारी किया है और कहा है कि आने वाले दिनों में गर्मी के और बढ़ने की संभावना है। यही नहीं विभाग का यह भी कहना है कि इस साल गर्मी ज्यादा पड़ने का भी अनुमान है। ऐसे में कुछ राज्यों में अभी से भीषड़ गर्मी पड़ने लगी है जिस कारण इससे बचने के लिए प्रशासन द्वारा जरूरी कदम उठाए गए है। 

गर्मी को देखते हुए यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इससे हम कैसे बच सकते है तो आइए जान लेते है कि हीट वेव से हिफाजत करने के लिए हमें क्या-क्या करना चाहिए। आइए एक-एक करके इन बातों को जानने की कोशिश करते है। 

गर्मी से बचने के लिए उठाए ये जरूरी कदम

हेल्थ एक्सपर्ट्स की अगर माने तो गर्मी के इस सीजन में हमें बिना मजलब बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए। उनके अनुसार, जो भी जरूरी काम हो उसे दिन के 11 बजे से पहले निपटा लें और 12 से 3 बजे तक बाहर न निकलें। ऐसा इसलिए क्योंकि 12 से 3 बजे ही ज्यादा हीट होता है जिससे हम हीट वेव के चपेट में आ सकते है। यही नहीं घर से बच्चों को भी न निकलने दें और उनका भी पूरा देखभाल करें। 

जानकार यह भी कहते है कि गर्मी में लोगों को ज्यादा से ज्यादा हाइड्रेट रहने की जरूरत है। अगर वे पानी नहीं पीते है तो इससे उनके शरीर में पानी की कमी हो जाएगी जिससे उन्हें डिहाईड्रेशन हो जाएगा। ऐसे में प्यास नहीं भी लगे तो थोड़ा-थोड़ा करके पानी पीते ही रहना चाहिए। पानी का टेस्ट अगर अच्छा न लगे तो उसमें नींबू मिलाकर पीना चाहिए लेकिन पानी के सेवन को कम नहीं करना चाहिए। 

सही कपड़ों का करें चुनाव, चाय-कॉफी से बनाए दूरी

जब घर में रहें तो हल्का कपड़ा पहने और कोशिश करें कि जब भी आप बाहर जाएं तो भी हल्का कपड़ा ही इस्तेमाल किया करें। यही नहीं कपड़ों की क्वालिटी में केवल सूती व लिनेन की ही कपड़े पहने और बाहर निकलते समय गमछा या टोपी को इस्तेमाल करें। यही नहीं इस सीजन में जितना हो सके चाय और कॉफी से दूरी बनाए। गर्मी में चाय कॉफी तो फायदा नहीं पहुंचाता है लेकिन ये आपको नुकसान जरूर पहुंचाएगा। चाय कॉफी से आपका शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है और इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। 

इस सीजन में जानकार खुद को ठंडा रखने की भी बात करते है और कहते है कि कूलर और एसी के साथ चेहरे पर फेस स्प्रे को भी इस्तेमाल करें। यही नहीं जानकार लोगों को हमेशा उनके साथ पानी भी रखने की सलाह देते है और कहते है कि अगर आप लोग ऑफिस या कॉलेज जाते है तो अपने साथ पानी भी ले कर जाया कीजिए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सहीटवेवभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब