लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: पांच दिनों के सर्वे में 2,000 से अधिक लोगों में पाये गये बुखार के लक्षण

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 26, 2022 21:22 IST

स्वास्थ्य सर्वेक्षण में कुल 2,108 लोग में बुखार के हल्के संक्रमण मिले। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सभी पीड़ितों को आइसोलेशन किट दिया।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना सरकार ने कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए 1 करोड़ आइसोलेशन किट तैयार किया हैस्वास्थ्यकर्मियों ने मंगलवार को हैदराबाद में 50,112 घरों में जाकर सघन स्वास्थ्य सर्वे कियासर्वे में 37 गंभीर मरीज भी मिले, जिन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया

हैदराबाद:तेलंगाना सरकार ने बीते शुक्रवार को कोरोना को जड़ से समाप्त करने के लिए राज्यव्यापी स्वास्थ्य सर्वेक्षण शुरू किया। जिसके तहत डोर-टू-डोर जाकर लोगों का बुखार चेक किया गया और कोरोना संक्रमित मिले मरीजों को आइसोलेशन किट वितरित किया गया। 

इस मामले में तेलंगाना स्वास्थ्य विभाग की ओर मंगलवार को बताया गया कि पांच दिनों के सर्वेक्षण के दौरान अकेले हैदराबाद में लगभग 2000 लोगों में बुखार के लक्षण पाये गये। अंग्रेजी दैनिक टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट बताती है कि मंगलवार को शहर में 859 स्वास्थ्य टीमों ने 50,112 घरों का सघन दौरा किया।

इस स्वास्थ्य सर्वेक्षण में कुल 2,108 लोग में बुखार के हल्के संक्रमण मिले। जिसके बाद क्षेत्र में दौरा कर रहे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन सभी को आइसोलेशन किट दिया। मालूम हो कि राज्य सरकार ने 1 करोड़ आइसोलेशन किट तैयार किया है।   

अखबार की रिपोर्ट बताती है कि स्वास्थ्य सर्वेक्षण के बाद 37 गंभीर मरीजों को जरूरी इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया। वहीं अन्य सामान्य मरीजों की होम आइसोलेशन में निगरानी में रखा गया। वहीं इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने यह भी जानकारी दी कि सर्वे में पाया गया कि 15 से 17 आयु वर्ग के 2,238 और 18 वर्ष की आयु के 3,572 लोगों को अभी वैक्सीन की पहली डोज दी जाने वाली है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

वहीं तेलंगाना के रोजाना कोरोना मामलों की बात करें तो बुधवार को 3,801 कोविड के नये मामले दर्ज हुए हैं। वहीं एक की मौत भी हुई है। इस तरह से राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 4,078 हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 7,47,155 तक पहुंच गई है।

आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में सबसे ज्यादा मामले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में दर्ज हुए, जहां कोरोना मरीजों की संख्या 1,570 के साथ सबसे अधिक थी। वहीं रंगारेड्डी में 284 मामले और मलकागिरी में 254 कोरोना के नये मामले दर्ज किये गये। 

टॅग्स :Coronaकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियातेलंगानाTelangana
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम