हड्डियों को मजबूत कैसे बनाएं : कमजोर हड्डियों को स्ट्रोंग बनाने के लिए खाएं गर्मियों में मिलने वाले ये 8 फल

By उस्मान | Published: March 24, 2021 11:50 AM2021-03-24T11:50:34+5:302021-03-24T11:53:52+5:30

हड्डियों की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस में आराम दे सकते हैं कैल्शियम से भरपूर फल

how to strong bones: include 5 fruits in your diet to build healthy and strong bones in Hindi | हड्डियों को मजबूत कैसे बनाएं : कमजोर हड्डियों को स्ट्रोंग बनाने के लिए खाएं गर्मियों में मिलने वाले ये 8 फल

हड्डियों को मजबूत करने के उपाय

Highlightsकैल्शियम वाले फल खाने से मिल सकता है आरामविटामिन सी का भी भंडार हैं यह फलकमजोर हड्डियों के लक्षणों को न करें नजरअंदाज

जोड़ों और हड्डी में दर्द होना आम समस्या है। इससे आपके रोजाना के कामकाज पर असर पड़ सकता है। हड्डियों से जुड़ी ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी ही बीमारी है, जो हड्डियों को बहुत कमजोर या भंगुर बना देती है। 

शरीर लगातार पुराने हड्डी के ऊतकों को नए के साथ बदल देता है, ऑस्टियोपोरोसिस में, हड्डी के नए निर्माण में देरी होती है। यह स्थिति ज्यादातर रजोनिवृत्ति के बाद बूढ़े लोगों या महिलाओं को प्रभावित करती है। 

आजकल यह समस्या आम हो गई है। चिंता की बात यह है कि ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित लोगों को मामूली चोट सहना भी मुश्किल हो जाता है और ठीक होने में अधिक समय लग सकता है।

हड्डियों के कमजोर होने का लक्षण

पकड़ कमजोर होना, नाखूनों का कमजोर होना, मसूड़ों का कमजोर होना, ऐंठन, मांसपेशियों में दर्द, हड्डियों में दर्द, शरीर झुकना, फिटनेस में कमी आदि हड्डियों के कमजोर होने लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर आपको सतर्क हो जाना चाहिए। 

हड्डियों को मजबूत बनाने के उपाय

हड्डियों से जुड़ी किसी भी समस्या का हल्के में नहीं लेना चाहिए और लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। हालांकि कुछ मौसमी फल भी हैं जिनके सेवन से आपको कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। 

अनानास
यह खट्टा-मीठा फल पोटेशियम का भंडार है। अध्ययनों के अनुसार, पोटेशियम एसिड लोड को बेअसर करने में मदद कर सकता है और जिससे कैल्शियम की कमी काफी हद तक कम हो सकती है। इसके अलावा, यह विटामिन ए और कैल्शियम का एक उत्कृष्ट स्रोत है, मजबूत हड्डियों के लिए दो बहुत ही महत्वपूर्ण घटक हैं।

स्ट्रॉबेरी
यह लाल फल सेहत का खजाना है। यह एंटीऑक्सिडेंट से भरे होते हैं जो मुक्त कणों से होने वाली क्षति से लड़ने में मदद करते हैं जो हड्डियों के पतन का कारण हो सकते हैं। इसके अलावा, वे कैल्शियम, मैंगनीज, पोटेशियम, विटामिन के और विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत भी होते हैं, जिनमें से सभी नई हड्डी के निर्माण में सहायता करते हैं।

सेब 
पूरे साल मिलने वाला यह फल सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। सेब कैल्शियम से भरा होता है जिसके सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। इसके इलावा यह विटामिन सी का भी बेहतर स्रोत है और कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है। 

पपीता
यह मीठा, गूदेदार फल गर्मियों में के लिए बेहतर विकल्प है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इसके कई फायदे हैं। विटामिन सी से भरपूर, पपीता आपकी हड्डी, त्वचा और प्रतिरक्षा के लिए बेहतर काम करता है।

टमाटर 
टमाटर में विटामिन के, कैल्शियम और लाइकोपीन मिलकर हड्डियों को मजबूत बनाने और उनकी मरम्मत करने और हड्डियों के द्रव्यमान में सुधार करने की दिशा में काम करते हैं। आप सलाद, करी, सूप, स्टॉज, जूस और चटनी में टमाटर का उपयोग कर सकते हैं। 

कीवी
यह फल न केवल विटामिन सी से भरपूर है बल्कि कैल्शियम का भी बेहतर स्रोत है. इस फल में लगभग 60 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। सुनिश्चित करें कि आप फल खाएं या एक गिलास कीवी जूस का सेवन करें।

संतरा 
संतरा बच्चों को पसंदीदा फल है। यह विटामिन सी के साथ-साथ कैल्शियम के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक हैं। आप रोजाना संतरे का रस पी सकते हैं। यह स्किन के लिए भी फायदेमंद है। 

लीची
गर्मियों में मिलने वाला यह फल स्वाद और सेहत के हिसाब से जबरदस्त है। लीची में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों की सेहत के लिए जरूरी है। बच्चों को भी यह फल बहुत पसंद होता है।

Web Title: how to strong bones: include 5 fruits in your diet to build healthy and strong bones in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे