लाइव न्यूज़ :

दवा की जरूरत नहीं, किडनी की पथरी को तेजी से बाहर निकाल देती हैं ये 7 चीजें, खून भी होता है साफ

By उस्मान | Updated: February 23, 2020 07:16 IST

Home remedies for kidney stone: इन चीजों का सेवन शुरू कर दें फिर दवाओं की जरूरत नहीं पड़ेगी

Open in App

किडनी की पथरी का निर्माण तब होता है जब कुछ पदार्थ, जैसे कैल्शियम, ऑक्सालेट, और यूरिक एसिड किडनियों में क्रिस्टल बनाने के लिए पर्याप्त रूप से जमा हो जाते हैं। लगभग 80 से 85 फीसदी किडनी की पथरी कैल्शियम से बनी होती है। पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन किडनी की पथरी को बाहर निकालने का बेहतर और सुरक्षित तरीका है। इससे शरीर से विषाक्त पदार्थों भी बाहर निकलते हैं। हम आपको कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनके भरपूर सेवन से आपको बिना दवाओं के पथरियों के निकालने में मदद मिल सकती है।   

नींबू का रसडॉक्टर के अनुसार, बहुत महीन आकार की पथरी मूत्र मार्ग से मूत्र निकल जाती है लेकिन कई बार जब ये पथरी नहीं निकल पाती तो एक जगह जमा होने लगती है और पथरी के छोटे-छोटे कण मिलकर एक बड़ा रूप ले लेते हैं। नींबू के रस में साइट्रिक एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो धीरे-धीरे ऑक्जालेट और सोडियम आदि तत्वों के इस जमाव को घुलाता रहता है। घुलने के बाद पथरी के छोटे-छोटे कण मूत्र मार्ग से ही निकलते रहते हैं। 

 तरबूज का रसतरबूज में उच्च मात्रा में पोटेशियम लवण होते हैं, जो मूत्र में अम्लीय स्तर को विनियमित करने में मदद करते हैं। वसंत लाड द्वारा द कम्प्लीट बुक ऑफ आयुर्वेदिक होम रेमेडीज, ए कंप्रीहेंसिव गाइड टू इंडिया ऑफ द हिस्टरी हीलिंग टू इंडिया के अनुसार एक चौथाई चम्मच धनिया पाउडर के साथ एक कप तरबूज का रस पीने से फायदा होता है। 

अनार का रसअनार का रस गुर्दे की पथरी को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये पोटेशियम का एक बेहतर स्रोत है। पोटेशियम मिनरल्स क्रिस्टल के गठन को रोकता है जो गुर्दे की पथरी का कारण बनते हैं। यह पथरी के निर्माण को भी कम करता है, गुर्दे से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और मूत्र में अम्लता के स्तर को कम करता है।

धनिया के पत्ते एक मुट्ठी भर धनिया के पत्ते को अच्छी तरह धो लें, इसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर 1 लीटर पानी में डाल दें। उसमें थोड़ी सी अजवाइन भी मिला लें। धनिया के पत्ते, आजवाइन और पानी को धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं। इसे ठंडा कर हर रोज खाली पेट पीएं।

अदरक की चायएक बड़ा चम्मच ऑर्गेनिक शहद लें, एक छोटा चम्मच पिसी हल्दी, छोटा चम्मच पिसा अदरक। एक कप पानी, आधा कप नारियल का दूध। पानी को गर्म करके अदरक और हल्दी को 10 मिनट उबाल लें, और 1 कप में दूध और शहद मिलाकर चाय को डाल लें। चाय को रोज खाली पेट पीना काफी लाभदायक होता है।

तोरईजिन खाने की चीजों में ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती हैं, वो यूरिन में मौजूद कैल्शियम से मिलकर पथरी बना देते हैं। अगर आप गुर्दे की पथरी के दर्द से परेशान हैं तो आप के लिए एक अच्छी खबर है। आप एक घरलू उपाय के जरिए भी किडनी की पथरी से छुटकारा पा सकते हैं। यह उपाय है हरी सब्जी तोरई।

ग्रीन टीएक चम्मच ग्रीन टी को एक कप पानी में उबाल कर छान लें और इसका सेवन करें। दिन में 2 कप ग्रीन टी का सेवन करें। ग्रीन टी में ड्यूरेटिक प्रोपर्टीज होती हैं जो कि किडनी की पथरी को घोलने में मदद करती हैं और पथरी के दर्द को कम करती है।

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब