समय से पहले बाल सफेद कर देती हैं खाने-पीने की ये 5 चीजें, काला रखने के लिए आजमायें 5 आयुर्वेदिक उपाय

By उस्मान | Published: April 20, 2021 01:08 PM2021-04-20T13:08:18+5:302021-04-20T13:08:18+5:30

जानिये समय से पहले बाल काले क्यों होने लगते हैं और इससे कैसे राहत पा सकती है

How to get rid grey hair naturally: 5 foods that cause premature hair graying, Ayurveda herbs and foods for grey hair | समय से पहले बाल सफेद कर देती हैं खाने-पीने की ये 5 चीजें, काला रखने के लिए आजमायें 5 आयुर्वेदिक उपाय

हेल्दी हेयर टिप्स

Highlightsकुछ चीजें समय से पहले बालों को कर सकती हैं सफेदघर में मौजूद है सफेद बालों का इलाजडाइट का रखें विशेष ध्यान

बढ़ती उम्र में बालों का सफेद होना आम बात है लेकिन जब समय से पहले ही बालों का रंग बदलने लग जाए, तो चिंता की बात है। हालांकि इसके पीछे जेनेटिक कारण, विटामिन की कमी और अन्हेल्दी लाइफस्टाइल भी हो सकते हैं। 

आपको हैरानी होगी क खाने-पीने की कुछ चीजों का अधिक सेवन भी काले बालों को धीरे-धीरे सफेद कर सकता है। हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं और यह भी जानिये कि बालों को काला रखने के आयुर्वेदिक उपाय क्या-क्या हैं। 

चीनी
चीनी या अन्य मीठी चीजों के अधिक सेवन से समय से पहले बाल सफेद हो सकते हैं। शुगर के अधिक सेवन से शरीर में विटामिन-ई की कमी हो सकती, जो बालों को मजबूत और काला रखने के लिए जरूरी होते हैं।

मोनोसोडियम
डिब्बाबंद जूस और फूड्स में मोनोसोडियम पाया जाता है। इसके अधिक सेवन से बाल जल्दी सफेद हो सकते हैं। फास्ट फूड का स्वाद बढ़ाने के लिए अजीनोमोटो का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत और बाल दोनों को नुकसान पहुंचाता है। 

ज्यादा प्रोटीन
मांस-मछली में अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन इनके ज्यादा सेवन से व्यक्ति के शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है जिससे समय से पहले बाल सफेद हो सकते हैं।

केक और पेस्ट्री
केक और पेस्ट्री को बनाने के लिए काफी मीठे का इस्तेमाल होता है और खाने के अलग-अलग रंगों से इन्हें सजाने का काम किया जाता है। ये सब देखने और खाने में तो स्वाद होते हैं लेकिन इन्हें खाने से सेहत को नुकसान होता है। 

मैदा
मैदे का इस्तेमाल कई खाने की चीजों में किया जाता है। कई लोग मैदे से बनी चीजों का इस्तेमाल काफी मात्रा में करते हैं जो शरीर की पाचन शक्ति खराब कर देता है जिसका सीधा असर बालों पर पड़ता है। इसके अधिक सेवन से बाल सफेद हो जाते हैं।

बालों को काला करने के उपाय

देशी घी
आप सभी को जानकर हैरानी होगी कि देसी घी के इस्तेमाल से बाल काले हो सकते हैं। अगर आप देशी घी को अपने बालों में लगाकर अच्छी तरह से मसाज करते हैं, तो आपको फर्क नजर आने लगेगा। हफ्ते में आप आप दो बार देशी घी से अपने बालों की मसाज जरूर करें। देशी घी स्वस्थ बालों के लिए काफी लाभदायक होता है।

गाजर का जूस
आपको बता दें कि गाजर भी आपके बालों को काला बनाने के लिए काफी मददगार साबित होता है। आप रोजाना 250 ग्राम गाजर का जूस बना ले और उसका सेवन जरूर करें। ऐसा करने से आपके सफेद बाल काले हो जाएंगे।

नारियल का तेल
वैसे तो नारियल का तेल बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। साथ ही साथ यह सफेद बालों को काला करने के लिए भी काफी लाभदायक होता है। हर दूसरे दिन आप सोने से पहले अपने सिर के बालों को नारियल के तेल से मसाज जरूर करें।

काला तिल
काले तिल का सेवन सफेद बालों को दोबारा से काला करने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। हफ्ते में दो या तीन बार एक चम्मच काले तिल खाने से आपको काफी अच्छा फायदा देखने को मिलता है।

एलोवेरा जेल
आप सभी को अच्छी तरह से पता है कि एलोवेरा हमारे चेहरे के साथ-साथ हमारे पेट के लिए भी काफी लाभदायक होता है। एलोवेरा जेल सफेद बालों को काला करने के लिए भी काफी असरदार साबित होता है। एलोवेरा जेल में नींबू का रस डालकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं।  

Web Title: How to get rid grey hair naturally: 5 foods that cause premature hair graying, Ayurveda herbs and foods for grey hair

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे