लाइव न्यूज़ :

सोनम कपूर ने ऐसे बनाया स्लिम फिगर, कभी था 90 किलो वजन

By उस्मान | Updated: May 2, 2018 13:44 IST

सोनम कपूर को फैशन आइकन के रूप में भी जाना जाता है। फैशन सेंस के अलावा उन्हें स्लिम एंड सेक्सी फिगर के लिए भी जाना जाता है।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ 8 मई को मुंबई में शादी कर रही हैं। दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद के साथ उनका काफी लंबे समय से अफेयर चल रहा था। सोनम कपूर को फैशन आइकन के रूप में भी जाना जाता है। फैशन सेंस के अलावा उन्हें स्लिम एंड सेक्सी फिगर के लिए भी जाना जाता है। सोनम बॉलीवुड की सबसे फिट और ब्यूटीफुल अभिनेत्रियों में से एक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक जमाने में सोनम का वजन लगभग 90 किलो हुआ करता था। सोनम अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। यही वजह है कि उनका फिगर हॉट एंड सेक्सी है। भला उनके जैसा सेक्सी फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा। लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है। सोनम अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट के साथ स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन भी फॉलो करती हैं। चलिए जानते हैं क्या है सोनम की फिटनेस का राज। 

सोनम कपूर का डाइट प्लान

ब्रेकफास्ट से पहले- सोनम अपने दिन की शुरुआत 1 गिलास शहद और नींबू का पानी पीकर करती हैं। ब्रेकफास्ट- उनके ब्रेकफास्ट में फल, वाइट एग, ब्राउन ब्रेड, फ्रूट जूस या प्रोटीन शेक होता है। लंच- उनके लंच में रोटी सलाद, दाल, चिकन ग्रिल्ड या मछली शामिल होता है। डिनर- सूप, सलाद और ग्रिल्ड चिकन खाती हैं। 

यह भी पढ़ें- सोनम कपूर ब्यूटी सीक्रेट्स: रोजाना ये 2 होम मेड फेस पैक देते हैं नेचुरल ग्लो

सोनम कपूर का वर्कआउट प्लान

अपनी बॉडी को स्लिम एंड फिट रहने के लिए वो रोजाना वर्कआउट करती हैं। उनके वर्कआउट कार्डियो वैस्कुलर एक्सरसाइज, पिलेट्स, वेट ट्रेनिंग, कार्डियो, डांस और योग शामिल हैं।

इसमें कोई शक नहीं है कि सोनम जैसी बॉडी पाने के लिए आपको भी मेहनत करनी होगी। लेकिन आजकल की भागदौड़ वाले लाइफस्टाइल में लोग अपनी बॉडी का उस तरह से ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिस तरीके से रखना चाहिए।

सोनम के अनुसार, हेल्दी और फिट रहने के लिए हेल्दी डायट लेने के अलावा आपको रोजाना वर्कआउट करना चाहिए। अगर आप बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर पाते हैं, तो आपको रोजाना सिर्फ 15 मिनट एक्सरसाइज के लिए निकालना चाहिए। 

सोनम कपूर जल्द ही अपनी नई फिल 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आएंगी जोकि 1 जून को रिलीज हो रही है। लेकिन इससे पहले यानी 8 मई को वो दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी कर रही हैं। उनकी शादी आठ मई को मुंबई में होगी। 

टॅग्स :सोनम कपूरहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?